Politics देश

नरेंद्र मोदी पहुंचे दिल्ली, बनाएंगे चुनावी रणनीति

0
Please log in or register to do it.
नरेंद्र मोदी पहुंचे दिल्ली, बनाएंगे चुनावी रणनीति - Image 1
नरेंद्र मोदी पहुंचे दिल्ली, बनाएंगे चुनावी रणनीति - Image 1

नई दिल्ली। रैलियों की भागम-भाग के दूर नरेंद्र मोदी आज दिल्ली पहुंचे हैं जहां वो बीजेपी की चुनावी तैयारियों को लेकर मैराथन बैठकें करेंगे। नरेंद्र मोदी आनेवाले 100 दिनों में अलग-अलग राज्यों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे, ये वो 100 दिन हैं जिसमें कभी भी चुनाव आयोग 2014 लोकसभा चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है।
मोदी की इस मैराथन बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों, दूसरे राज्यों में विपक्ष के नेताओं, महासचिवों, राज्यों के प्रभारियों और चुनाव समिती के सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है। सबसे पहले नरेंद्र मोदी बीजेपी के सभी पांच मुख्यमंत्रियों से मुलाक़ात करेंगे, जिसके बाद बीजेपी के 11, अशोक रोड कार्यालय पर ही संसदीय दल की बैठक होगी। दोपहर बाद वो पार्लियामेंट्री एनेक्स बिल्डिंग जाएंगे जहां वो केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे, ये बैठक लंबी चलनेवाली है।

4 राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करनेवाली बीजेपी को पिछले दिनों जश्न मनाने का मौक़ा भी नहीं मिला लिहाज़ा नरेंद्र मोदी के दिल्ली आगमन पर देर रात इसकी भी तैयारी है। हालांकि पार्टी को अफसोस तो होगा ही कि दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद वो सरकार नहीं बना पाई और आम आदमी पार्टी को ये सम्मान दे दिया। अब नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पार्टी ये जानने की कोशिश करेगी कि दिल्ली में ग़लती कहां हो गई जो पार्टी यहां बहुमत के आंकड़े तक पहुंचते-पहुंचते रह गई। नरेंद्र मोदी को पार्टी को ये संदेश भी देना है कि किस तरह से अगले महामुकाबले के लिए तैयार रहना है।
राजनाथ सिंह के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने के बाद ये समिति की पहली बैठक है। राजनाथ ने समति की कमान तब संभाली थी जब नरेंद्र मोदी को बीजेपी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था और उन्होंने समिति की बागडोर छोड़ दी थी। समति और उसकी 16 उपसमितियां तब से काम भी नहीं कर रही थीं। नरेंद्र मोदी की दिल्ली यात्रा के बाद इन सभी समितियों को अलग-अलग काम दिया जाएगा जिसे अगले तीन महीने में पूरा करना है ताकि पार्टी के लिए महामुकाबले में मुफीद सियासी ज़मीन तैयार की जा सके।
और जैसे कि पार्टी की तमाम रणनीति मोदी केंद्रीत हैं, इसलिए सब कुछ नरेंद्र मोदी के हाथों में ही रहनेवाला है। नरेंद्र मोदी ने इसके लिए अपनी टीम बनाई है जो अहमदाबाद, बैंगलुरू, मुंबई और दिल्ली में है और पार्टी मुख्यालय से लगातार संपर्क में है। जिन नेताओं के आज दिल्ली बुलाया गया है उनसे उनके क्षेत्र में चल रही सियासी हवा की जानकारी ली जाएगी। 
बीजेपी 17 से 19 जनवरी तक दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करनेवाली है जिसका शुरुआती दिन 17 जनवरी को ही होनेवाले कांग्रेस महाअधिवेशन से टकरानेवाला है। कांग्रेस के इसी महाधिवेशन में राहुल गांधी के नाम को कांग्रेस के पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा सकता है।
शपथ ग्रहण समारोह में विधायकों को नहीं मिलेगा वीआईपी पास
कंफर्म टिकट पर आप की जगह आपका भाई कर सकता है यात्रा - पढ़ें कैसे

Your email address will not be published. Required fields are marked *