Sports

भारतीय महिलाओं ने फिर जीता कबड्डी विश्व कप

0
Please log in or register to do it.
जालंधर- कबड्डी विश्वकप में लगातार तीसरी बार भारतीय महिला टीम ने अपने दम दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 49-21 से हराकर कबड्डी विश्व कप में महिलाओं के खिताब पर कब्ज़ा कर लिया है । भारतीय महिलाओं ने न्यूज़ीलैंड की टीम को कहीं संभले को मौका ही नहीं दिया और पुरे मैच को एकतरफा बना दिया। वहीं तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में डेनमार्क ने पाकिस्तान को 34-33 से हराया।
फाइनल मैच में भारतीय कप्तान सुखविंदर कौर सुक्खी ने सबसे ज्यादा अंक जोड़े। भारत की जीत में रेडर प्रियंका और राम बतेरी का अहम योगदान रहा। भारत की तरफ से स्टॉपर रणदीप कौर, खुशबू, अनु और रिंकू ने न्यूजीलैंड की रेडरों को हिलने तक का मौका नहीं दिया। विजेता टीम को एक करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 50 लाख रुपये दिए गए। अनु रानी को बेस्ट स्टॉपर और राम बतेरी को बेस्ट रेडर घोषित किया गया। इन दोनों खिलाड़ियों को आल्टो कार देकर सम्मानित किया गया। 
लंदन में आनंद पहुंचे मजबूत स्थिती में
पर्थ में पहले दिन ही अंग्रेज़ पस्त

Your email address will not be published. Required fields are marked *