Cricket

पर्थ में पहले दिन ही अंग्रेज़ पस्त

0
Please log in or register to do it.
पर्थ-  एशेज के तीसरे टेस्ट में भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अंग्रेज़ों को बेकफूट पर धकलने को मजबूर कर दिया है। क्योंकी वाका की तेज और उछाल भरी पिच पर तीसरे टेस्ट के पहले दिन कंगारुओं को जलवा देखने को मिला है। एशेज के तीसरे टेस्ट का पहला दिन कंगारुओं के नाम रहा। पांच टेस्ट की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। स्टीवन स्मिथ  शानदार 103 और मिचेल जॉनसन 39 रन पर नाबाद हैं। 

हालांकी अंग्रेज़ों को शुरूआती सफलता तो जरुर हासिल हुई लेकिन अंग्रेज़ इसे भूना नहीं पाए और पहले दिन के हीरो बनकर सामने आए कंगारू बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और ब्रैड हैडिन। 

इससे पहले वाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 

ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रनों की नॉट आउट पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 326 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हीरो साबित हो रहे ब्रैड हैडिन ने भी स्मिथ का बखूबी साथ दिया और 55 रनों बेहतरीन पारी खेली। सीरीज में हैडिन का यह लगातार चौथा पचासा था। स्मिथ के साथ मिलकर हैडिन ने छठे विकेट के लिए 124 रन भी जोड़े।

वहीं अंग्रेज़ों की सरफ से ब्रॉड और स्वान को 2-2 विकेट हासिल हुए जबकी स्टॉक्स ने एक विकेट अपने नाम किया
भारतीय महिलाओं ने फिर जीता कबड्डी विश्व कप
जेल से बाहर आएंगे लालू, अदालत ने दी ज़मानत

Your email address will not be published. Required fields are marked *