जिसने अडवाणी को किया गिरफ्तार, उसे गले लगाएंगे भाजपाई

दिल्ली। वर्ष 1990 के दौरान भारतीय राजनीति में भूचाल लाने वाला व्यक्ति आज भाजपा में शामिल होने वाला है। ये हैं, पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव आर के सिंह। जब वी. पी. सिंह भारत के प्रधानमन्त्री थे और भाजपा सयुंक्त मोर्चा में शामिल होकर सरकार को समर्थन दे रही थी। उसी दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण अडवाणी की अयोध्या तक रथ यात्रा शुरू हुई थी और उस समय उन्हें बिहार के समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक़्त समस्तीपुर के तत्कालीन कलक्टर थे आर. के. सिंह, जिनके आदेश पर अडवाणी को गिरफ्तार किया गया था। जिसका जवाब भाजपा ने वी पी सिंह की सरकार को गिरा कर दिया था।
अवकाश प्राप्ति के बाद इन्हें बिहार के मुख्यमंत्री ने अपना सलाहकार नियुक्त करने का भी ऑफर दिया था जिसे इन्होने ठुकरा दिया था। ये बिहार कैडर के 1975 बैच के ये आईएएस ऑफिसर हैं। अब तक जो खबरें आ रही है उसके अनुसार आज शाम भाजपा अध्यक्ष दिल्ली में इन्हे पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। इसमें बिहार से पूर्व केन्द्रिय मंत्री और सांसद शाहनवाज हुसैन, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ कई और वरिष्ट नेता भी उपस्थित रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में आर के सिंह को बिहार के सुपौल या आरा से मैदान में उतारा जाएगा।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top