Cricket

रंगीन रण में नहीं होगा अब ठुमकों का तमाशा

0
Please log in or register to do it.
मुंबई। क्रिकेट के रंगीन रण यानि आईपीएल में अब चीयरलीडर्स के ठुमके नहीं दिखाई देंगे यानि आईपीएल सीज़न 7 से चौकों, छक्कों या किसी विकेट पर नाचती झूमती चीयरलीडर्स अब नहीं दिखेगी। बीसीसीआई ने फैसला करते हुए चीयरलीडर्स पर पाबंदी लगा दी है।
इस बात का औपचारिक ऐलान खुद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रवि सावंत ने किया जिनके मुताबिक बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि अब आईपीएल में चीयरलीडर्स पर पाबंदी होगी।

गौर करने की बात ये है कि बीसीसीआई ने ये फैसला आईपीएल सीज़न-6 में हुए स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद लिया है।

आईपीएल सीजन सिक्स में हुए स्पॉट फिक्सिंग मामले के बाद बीसीसीआई ने जगमोहन डालमिया की अध्यक्षता में एक पैनल गठित किया था और उसी कमेटी ने बीसीसीआई को आईपीएल को लेकर दस सुझाव दिए हैं। जिसमें एक सुझाव चीयरलीडर्स पर बैन लगाना भी है।बोर्ड के उपाध्यक्ष रवि सावंत की माने तो बोर्ड उन सभी दस सुझावों को अमलीजामा पहनाने के लिए तैयार है।


गिली हॉल ऑफ फेम में शामिल
उत्तर भारत से चुनाव लड़ेंगे मोदी

Your email address will not be published. Required fields are marked *