World देश

अमेरिका में भारतीय राजनयिक की कपड़े उतारकर तलाशी, भारत ने कराया विरोध दर्ज

0
Please log in or register to do it.
अमेरिका में भारतीय राजनयिक की कपड़े उतारकर तलाशी, भारत ने कराया विरोध दर्ज - Image 1
नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी से बदसलूकी की सनसनीखेज बात सामने आई है। अमेरिकी
मीडिया में छप रही खबरों के मुताबिक वीजा धोखाधड़ी और गलतबयानी के आरोप में
गिरफ्तार भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी देवयानी की कपड़े उतार तलाशी ली गई। इतना ही नहीं उन्हें हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार किया गया और हवालात में उन्हें बेहद
खूंखार और बदनाम कैदियों के साथ रखा गया।

अमेरिका में भारतीय राजनयिक की कपड़े उतारकर तलाशी, भारत ने कराया विरोध दर्ज - Image 1

देवयानी को वीजा धोखाधड़ी और घरेलू
नौकरानी के आर्थिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा किया जा
चुका है। 1999 बैच की आईएफएस अधिकारी देवयानी को न्यूयॉर्क की अदालत ने ढाई लाख
डॉलर के निजी बॉन्ड पर जमानत दी थी। 



न्यूयॉर्क पुलिस की तरफ से राजनयिक
विशेषाधिकार का उल्लंघन किए जाने के खिलाफ भारत ने विरोध तो दर्ज कराया ही है, साथ ही लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन ने कांग्रेस
प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है।


भारत
ने कराया विरोध दर्ज
गुरुवार
को हुई देवयानी की गिरफ्तारी के बाद विदेश सचिव सुजाता सिंह ने नई दिल्ली में अमेरिकी
राजदूत नैंसी पावेल को तलब किया और भारत की तरफ़ से विरोध दर्ज कराते हुए इसे अस्वीकार्य
व्यवहार करार दिया।
बेटी
के सामने लगाई हथकड़ी
देवयानी
खोब्रागडे को बीच सड़क से उस वक़्त गिरफ़्तार किया गया था जब वो अपनी बेटी को
स्कूल छोड़ने जा रही थीं। उनको पब्लिक के बीच में हथकड़ी पहनाई गई। उन पर आरोप है
कि उन्होंने उनके घर काम कर रही भारतीय के लिए वीज़ा का झूठा आवेदन किया जिसे वो 4
डॉलर प्रति घंटे से कम पर काम करवाती हैं।

हालांकि
अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि जो प्रक्रिया है वही की जा रही है जबकि यूएस
मार्शल्स की तरफ़ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है कि देवयानी
के साथ इस तरह की बदसलूकी क्यों और किस आधार पर की गई।


वियेना सम्मेलन का उल्लंघन

भारत ने वियेना सम्मेलन की धारा 41 का हवाला देते हुए
विरोध दर्ज कराया है जिसमें लिखा है कि एक राजनयिक सिर्फ गंभीर अपराध के लिए
गिरफ़्तार किया जाएगा और अगर गिरफ़्तार किया भी जाएगा तो उसके साथ पूरे शिष्टाचार
से पेश आया जाएगा। 39 साल की देवयानी के दो बेटियां और वो न्यूयॉर्क में भारतीय
वाणिज्य दूतावास में राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक और महिला मामलों की इन-चार्ज
हैं।

आप बनाएगी की दिल्ली में सरकार, बस करिए थोड़ा इंतज़ार
दुनिया का सबसे तेज़ टैबलेट देख लो

Your email address will not be published. Required fields are marked *