World देश

देवयानी मामला: अमेरिकी दूतावास से बैरिकेड्स हटाये गये, इंपोर्ट पर प्रतिबंध

0
Please log in or register to do it.
देवयानी मामला: अमेरिकी दूतावास से बैरिकेड्स हटाये गये, इंपोर्ट पर प्रतिबंध - Image 1
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां अमेरिकी दूतावास के सामने से सुरक्षा के लिए लगे अवरोधों को हटा लिया। अमेरिका में भारतीय राजदूत देवयानी खोबरागड़े के साथ हुए दुर्व्यवहार पर सरकार काफ़ी गंभीर है और उसी के मद्देनज़र बैरिकेड्स हटाने का क़दम उठाया गया।

देवयानी मामला: अमेरिकी दूतावास से बैरिकेड्स हटाये गये, इंपोर्ट पर प्रतिबंध - Image 1
दिल्ली पुलिस क्रेन्स लगाकर एंबेसी के सामने लगे सभी बैरिकेड्स को हटा लिया। इतना ही नहीं चाणक्यपुरी में डिप्लोमेट एंक्लेव में न्याय मार्ग को भी सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (सुरक्षा) ताज हसन ने बताया कि “हमें विदेश विभाग से आदेश मिला है कि अमेरिकी एंबेसी के आस-पास बैरिकेड्स हटाकर सड़क को साफ किया जाए। इसी के तहत न्याय मार्ग को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया गया है।”
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अनिल शुक्ला की देक-रेख में पूरा ऑपरेशन हुआ। 
इसके अलावा सरकार ने अमेरिकी राजदूतों और उनके परिवारों से सभी एयरपोर्ट पासेज़ लेने को कहा गया है और साथ दूतावास का शराब समेत सभी तरह का इंपोर्ट क्लियरेंस भी रोक दिया गया है।
सांसद कादिर राणा आत्मसमर्पण के बाद अस्पताल पहुंचे
ललित मोदी के नामांकन से बीसीसीआई में घमासान

Your email address will not be published. Required fields are marked *