Politics

राहुल सबसे योग्य, केजरीवाल बहरूपिया – लालू प्रसाद यादव

0
Please log in or register to do it.
राहुल सबसे योग्य, केजरीवाल बहरूपिया – लालू प्रसाद यादव - Image 1
नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ
चुके हैं और आते ही वो पूरे सियासी मूड में हैं। उन्होंने सीधा अरविंद केजरीवाल पर
हमला किया और उन्हें बहरूपिया करार दे दिया। लालू का कहना है कि केजरीवाल लोगों से
झूठा वादा करते हैं जिसे वो पूरा ही नहीं कर सकते। दिल्ली में सरकार न बनाने को
लेकर भी उन्होंने केजरीवाल की खिंचाई की।

राहुल सबसे योग्य, केजरीवाल बहरूपिया – लालू प्रसाद यादव - Image 1



राहुल गांधी का ज़िक्र करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि
वो कांग्रेस के साथ गठबंधनकर लोकसभा चुनावों में उतरेगी और राहुल सबसे योग्य पीएम
पद के उम्मीदवार हैं।

चारा घोटाला केस में सज़ायाफ़्ता लालू प्रसाद यादव ने लोकपाल
का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये विधेयक राज्य सभा और लोकसभा में पास होना चाहिए और
उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि वो तब तक संसद में
क़दम नहीं
रखेंगे जब तक अदालत उन्हें चारा घोटाले में बरी नहीं कर देती। हालांकि उनकी इस
मामले में निचली अदालत से 5 साल क़ैद की सज़ा मिलने के साथ ही लालू प्रसाद यादव की
संसद सदस्यता रद्द की जा चुकी है।
दिल्ली में कोहरे की मार, रुक गई हर किसी की रफ़्तार
आप बनाएगी की दिल्ली में सरकार, बस करिए थोड़ा इंतज़ार

Your email address will not be published. Required fields are marked *