Entertainment

बिग बॉस के घर से अरमान कोहली गिरफ्तार

0
Please log in or register to do it.
बिग बॉस के घर से अरमान कोहली गिरफ्तार - Image 1
बिग बॉस के घर से अरमान कोहली गिरफ्तार - Image 1

मुंबई- बिग बॉस के कॉनटेस्टेंट और अभिनेता अरमान कोहली को लोनावला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अरमान के खिलाफ सोफिया हयात ने बदतमीजी और मारपीट का केस दर्ज़ कराया था जिसके बाद अरमान की गिरफ्तारी हुई है।

आपको बता दें की बिग बॉस-7 की ही प्रतियोगी सोफिया हयात भी थी और एक टास्क के दौरान अरमान से उनका झगड़ा हुआ था जिसके बाद सोफिया ने उस वक्त अरमान के उपर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था।

बिग बॉस का हर सीज़न विवादों में रहा है लेकिन पहली बार हुआ है जब किसी प्रतियोगी को शो के बीच में ही किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हो। वैसे बिग बॉस के घर में अरमान की पहचान बेहद गुस्सैल स्वभाव वाले शख्स के तौर पर रही है।

दुनिया का सबसे तेज़ टैबलेट देख लो
तैयार रहिए गैलेक्सी मैटल S-5 के लिए, देखें कैसा होगा ये फोन

Your email address will not be published. Required fields are marked *