Editorial Lifestyle

देश में आया पहला कर्व्ड टीवी और स्मार्ट फोन

0
Please log in or register to do it.
देश में लांच हो चुकी है पहला कर्व्ड टीवी और स्मार्ट फोन। LG ने G Flex कर्व्‍ड स्क्रीन स्‍मार्ट फोन और टीवी लॉंच किया है। हालांकी LG का G Flex राउंड स्क्रीन फोन दुनिया के कई देशों में अक्टूबर में ही लॉन्‍च हो गया था।
एलजी से पहले सैमसंग ने अक्टूबर में अपना गैलेक्सी राउंड- कर्व्ड स्क्रीन स्मार्टफोन कई अन्‍य देशों में पेश किया था, लेकिन यह फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इस हिसाब से LG G Flex भारत का पहला कर्व्ड स्क्रीन वाला फोन बन गया है। यह फरवरी 2014 तक रीटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएगा।
एलजी के इस नए फोन की कर्व्‍ड स्‍क्रीन के जरिए करीब एक फीट की दूरी से भी वैसी ही शानदार पिक्‍चर क्‍वालिटी देखने को मिलेगी, जितनी कि 55 इंच के HD टीवी से 10 फीट की दूरी से देखने को मिलती है। कर्व्‍ड स्‍क्रीन के अलावा इस फोन में ‘सेल्‍फ हीलिंग’ टेक्‍नोलॉजी भी है। इसके जरिए फोन की स्‍क्रीन पर लगे स्‍क्रैच या निशान 5 मिनट के अंदर खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगे। हालांकि, बहुत बड़े स्‍क्रैच इस टेक्‍नोलॉजी से ठीक नहीं हो सकेंगे, लेकिन फिर भी यह अपने आप में यूनीक फीचर है।
कांग्रेस में चमचागिरी प्रतियोगिता
बे'सहारा' हुई टीम इंडिया

Your email address will not be published. Required fields are marked *