Cricket

शर्म करो ! अब तो जीत जाओ

0
Please log in or register to do it.

सेंचुरियन। हार
पे हार कुछ ऐसी कहानी हो गई है वन डे की नंबर वन टीम, टीम इंडिया की।
लगातार दो शर्मनाक हार के साथ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम दो
टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले खोया आत्मविश्वास लौटाने के लिए बुधवार को तीसरा और
आखिरी वनडे मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। पहले दो मैचों की हार ने साउथ अफ्रीका
की तेज और उछालभरी पिचों पर भारत के
‘मजबूत‘ बल्लेबाजी क्रम की कलई खोल दी है।
 
इससे पहले खेले गए दोनों वन डे में भारत को करारी हार
का मुंह देखना पडा है। वंडरर्स पर पहले वनडे में भारत को
141 रन से पराजय झेलनी पड़ी
जबकि किंग्समीड में दूसरे मैच में उसने
136 रन की हार झेली। भारत की गेंदबाजी पर सवालों के साथ शुरू हुई सीरीज
में दो मैचों के बाद युवा बल्लेबाजी क्रम पर भी उंगली उठने लगी है। पहले वनडे में
गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से बल्लेबाजों पर दबाव बना लेकिन दूसरे वनडे में ये
बहाने नहीं चल सके क्योंकि अपेक्षाकृत धीमी पिच पर भी नतीजा समान रहा
 
2-0 से सीरीज़ गंवा देने
के बाद अब कम से कम माही की चाहत होगी की इस आखरी मुकाबले में टीम इंडिया जीत
हासिल कर वापसी करे ताकी बढ़े हुए मनोबल के साथ टीम इंडिया 2 टेस्ट मैचों की
सीरीज़ में मैदान पर उतरे ।
बे'सहारा' हुई टीम इंडिया
'गुंडे' में ऐसे तैयार हुआ रणवीर-अर्जुन का लुक

Your email address will not be published. Required fields are marked *