Close

केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला का निधन

गुड़गांव। केंद्रीय
श्रम मंत्री एवं राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता शीशराम ओला का गुडग़ांव के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है। वर्षीय ओला को आंत के इंफेक्शन के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ओला की तबीयत पिछले एक महीने से खराब चल रही थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ओला खराब स्वास्थ्य के कारण राजस्थान
में कांग्रेस के लिए प्रचार भी नहीं कर पाए थे।
झुंझुनू से
आने वाले शीशराम ओला केंद्र के साथ राज्य सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके
हैं। ओला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़कर की।
वह राजस्थान की दूसरी विधानसभा के सदस्य रहे। ओला में पहली
बार सांसद चुने गए और केंद्र मंत्री भी बने। उन्होंने 8 बार
विधानसभा और 5 >बार सांसद का चुनाव जीता। उन्हें सूदूर इलाकों
में लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में किये गए योगदान के लिए पद्मश्री से भी
सम्मानित किया गया था।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top