Technology

तैयार रहिए गैलेक्सी मैटल S-5 के लिए, देखें कैसा होगा ये फोन

0
Please log in or register to do it.
तैयार रहिए गैलेक्सी मैटल S-5 के लिए, देखें कैसा होगा ये फोन - Image 1
तैयार रहिए गैलेक्सी मैटल S-5 के लिए, देखें कैसा होगा ये फोन - Image 1

स्मार्ट फोन के मामले में साल 2013 बेहद खास रहा है। इस साल एक से बढ़ कर एक तकनीक से लैस स्मार्टफोन्स बाज़ार में आए। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर एक कंपनी दूसरे को चुनौती देने में लगी हुई है। वैसे तो बाज़ार में एंड्रॉयड का एकाधिकार देखने को मिल रहा है लेकिन सैमसंग और एप्पल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है और उम्मीद है की साल 2014 में ये और भी नई तकनीक की जंग देखने को मिले।

इसी कड़ी में अब जो खबरें आरही है उसके मुताबिक सैमसंग अब अपनी प्लासटिक बॉडी कॉनसेप्ट को छोड़ कर मेटल बॉडी वाले स्मार्ट फोन्स को  लेकर बाज़ार में आने वाली है।  उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी S5 की बॉडी मेटल की होगी। 
फोन में 64 बिट का प्रोसेसर होगा। एप्पल के आईफोन 5S में भी 64 बिट आर्किटेक्चर वाला प्रोसेसर लगा हुआ है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि गैलेक्सी S5 में 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा। साथ ही, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन तकनीक जो फोटो क्वालिटी को और भी ज्यादा बेहतर बनाएगी। फोन में एंड्रॉइड का लेटेस्ट वर्जन होगा। इसी के साथ S5 में 3 या 4 GB रैम हो सकती है। 
वैसे ये लड़ाई और भी बेजोड़ होने की उम्मीद इसलिए भी की जा सकती है क्योंकि 2014 में जहीं एक तरफ सैमसंग गैलेक्सी एस-5 लाएगी वहीं नोट-4 भी अगस्त 2014 तक लॉंच कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ एप्पल 6 भी बाज़ार में आ सकता है।
बिग बॉस के घर से अरमान कोहली गिरफ्तार
फिर मचेगा सांप्रदायिक हिंसा विरोधी बिल पर बवाल?

Your email address will not be published. Required fields are marked *