Sports

लंदन में आनंद पहुंचे मजबूत स्थिती में

0
Please log in or register to do it.

लंदन- शतरंज के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने फ्रांस के आंदेई इस्त्रातेस्कु और फिर इंग्लैंड के ल्यूक मैकशाने को हराकर लंदन शतरंज क्लासिक में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। आनंद ने तीसरे दौर में इस्त्रातेस्कु के खिलाफ काले मोहरों से फिर अच्छा परिणाम हासिल किया।

वह बेहतरीन रणनीति से आगे बढ़े। उन्होंने सही समय पर मोहरों की अदला बदली की। इसके बाद उन्होंने मैकशाने को लगातार दूसरी बार हार का स्वाद चखाया। इस जीत से आनंद की नाकआउट चरण में जगह भी पक्की हो गई।



अभी दो बाजियां खेली जानी बाकी हैं और ऐसे में आनंद ग्रुप ए में दस अंक लेकर शीर्ष पर हैं। वह माइकल एडम्स से दो अंक आगे हैं। मैकशाने के चार अंक हैं जबकि इस्त्रातेस्कु को अभी खाता खोलना है। इस चैंपियनशिप में फुटबाल जैसी स्कोरिंग हो रही जिसमें जीत पर तीन और ड्रॉ पर एक अंक मिलता है।

अब स्मार्टफोन के लिए पेन ड्राइव
भारतीय महिलाओं ने फिर जीता कबड्डी विश्व कप

Your email address will not be published. Required fields are marked *