Politics

राहुल के युवा ब्रिगेड में सेंध, अलका लाम्बा ‘आप’ में शामिल

0
Please log in or register to do it.
राहुल के युवा ब्रिगेड में सेंध, अलका लाम्बा ‘आप’ में शामिल - Image 1
राहुल के युवा ब्रिगेड में सेंध, अलका लाम्बा ‘आप’ में शामिल - Image 1

नयी दिल्ली। कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुवात करने वाली अलका लाम्बा आज “आम आदमी पार्टी” में शामिल हो गयीं। अलका लाम्बा दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके राजनितिक जीवन की  शुरुआत 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी हुई थी, जब वो Bsc. की छात्रा थीं। फिर अलका 1995 में डूसू से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ीं, जिसमे बहुत बड़े अंतर से वो विजयी हुई थी। 1997 में NSUI की राष्टीय अध्यक्षा चुनी गयीं।

अगर देखा जाए तो अलका लाम्बा का “आप” में शामिल होने कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में है। एकतरफ राहुल गांधी अगले चुनाव के लिए युवा ब्रिगेड तैयार कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ उनके युवा ब्रिगेड की एक खिलाडी “आप” में शामिल हो गयीं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि धीरे धीरे युवाओं का झुकाव “आप” और केजरीवाल के तरफ बढ़ते ही जा रहा है। साथ ही अलका लाम्बा के कांग्रेस से बाहर होते ही ऐसा माना जा रहा कि राहुल की युवा ब्रिगेड में और भी टूट की सम्भावना है।

नरेंद्र मोदी से हटा गुजरात दंगों का दाग़, कोर्ट ने दी क्लीन चिट
मोदी की नई मुसीबत, गुजरात महिला जासूसी की जांच करेगा आयोग

Your email address will not be published. Required fields are marked *