Politics

अखिलेश ने किया 200 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का शिलान्यास

0
Please log in or register to do it.
कुशीनगर। सुबह से कुशीनगर के लोगों की नज़रें आसमान में टकटकी लगाए हुये थीं और लेट से ही सही 12.30 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। अखिलेश यादव ने यहां 400 करोड़ के मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास किया साथ ही बुद्ध की 200 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास भी किया। इस प्रोजेक्ट को 200 एकड़ ज़मीन में विकसित किया जाना है कि जिसके लिए अब तक राज्य सरकार 64 करोड़ रूपये निवेश कर चुकी है।
आंखों देखा हाल
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही भारी जनसैलाब के साथ-साथ मंच पर बैठे नेताओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया उसके बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें जिप्सी डांस ख़ास रहा। इसके बाद 5 मिनट का शंखनाद किया गया और फिर उस्मानी ने माइक संभाला और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मैत्रेय परियोजना के बारे में जनता को बताया। उस्मानी ने कहा कि इस प्रोजेक्य से न सिर्फ इलाके का विकास होगा बल्कि यहां के लोगों का रहन-सहन भी बदलेगा।
हाई-टेक तरीक़े से हुआ उद्घाटन
मैत्रेय प्रोजेक्ट यूपी सरकार के लिए काफ़ी अहम है और वो इसे अपनी सबसे बड़ी कामयाबियों में शुमार करना चाहती है। लिहाज़ा इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम को हाईटेक बनाया गया था और करीब-करीब सियासी सभा में परिवर्तित किया गया था। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का इंतज़ाम किया गया था। मंच पर सभी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर परियोजना को हरी झंडी दी।
200 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा
इसे भले ही सियासी नज़रिये से देखा जा रहा है और मोदी के पटेल प्रतिमा से जोड़ा जा रहा है लेकिन इलाके में 200 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा बनने से कुशीनगर को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी और इससे उत्तर प्रदेश का भी ख़ासा नाम होगा। इस प्रतिमा की वजह से इलाके में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है।

मुंबई की इमारत में आग, 8 की मौत
अखिलेश ने किया 200 फीट ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का शिलान्यास

Your email address will not be published. Required fields are marked *