हवा ने किया मजबूर, हाई-वे पर उतरा हवाई जहाज़

HomeUncategorized

हवा ने किया मजबूर, हाई-वे पर उतरा हवाई जहाज़

बेतुल। एक चार लोगों के बैठने की क्षमता वाले प्राइवेट प्लेन को भोपाल से 200 किलोमीटर दूर बेतुल में हाई-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ये हवाई

कांग्रेस का आखिरी दांव
इचिरो ओकुरा के नाम से हुई थी नेता जी की मौत, और भी खुलासे पढ़िये
केजरीवाल की हेल्पलाइन ने दिल्ली में स्पाई कैमरों की बिक्री बढ़ाई

बेतुल। एक चार लोगों के बैठने की क्षमता वाले प्राइवेट प्लेन को भोपाल से 200 किलोमीटर दूर बेतुल में हाई-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। ये हवाई जहाज़ एनआरआई बिज़नैसमैन सेम वर्मा का है, जो बेतुल-नागपुर हाई-वे पर आज सुबह 9.30 बजे उतरा और हाई-वे पर 30 मिनट के लिए ट्रैफिक को रोकना पड़ा।

हवाई जहाज़ के हाई-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग करने की ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से यातायात को दूसरी तरफ़ डायवर्ट किया गया। प्लेन को वर्मा की टायर फैक्टरी में बने रन-वे पर उतरना था लेकिन तेज़ हवाओं के चलते वो उल्टी दिशा में चला गया और पायलट जैकब को इसे मुख्य हाई-वे पर लैंड करना पड़ा।

जबकि वर्मा का कहना है कि हाई-वे अथॉरिटी ने उनकी फैक्टरी के पास में खंबे बना रखे हैं जिसकी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हाई-वे पर करनी पड़ी। वो प्लेन से निकलकर हाई-वे अथॉरिटी का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो हाई-वे अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलना चाहते हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: