आपके फोन के लिए पेनड्राइव शायद कभी आपके दिल में भी खयाल आया हो कि काश लैपटॉप की तरह आपके स्मार्ट फोन के लिए कोई पेन ड्राइव होती जिससे आप आसानी से डेट
आपके फोन के लिए पेनड्राइव
शायद कभी आपके दिल में भी खयाल आया हो कि काश लैपटॉप की तरह आपके स्मार्ट फोन के लिए कोई पेन ड्राइव होती जिससे आप आसानी से डेटा ट्रांसफर कर पाते। आपके इसी सपने को पहली बार साकार किया है सोनी ने।
शायद कभी आपके दिल में भी खयाल आया हो कि काश लैपटॉप की तरह आपके स्मार्ट फोन के लिए कोई पेन ड्राइव होती जिससे आप आसानी से डेटा ट्रांसफर कर पाते। आपके इसी सपने को पहली बार साकार किया है सोनी ने।
सोनी ने दुनिया की पहली ऐसी पेन ड्राइव्स लॉन्च की हैं जो स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए भी है. ‘2 इन वन डिवाइस’ वाली यह पेन ड्राइव्स USB 2.0 और माइक्रोयूएसबी कनेक्टर दोनों के लिए है. यही नहीं स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा यूजर्स इसका इस्तेमाल कम्प्यूटर और लैपटॉप के लिए भी कर सकते हैं.
किस-किस ऑपरेटिंग सिस्टम में करेगा काम
सोनी की ये नई पेन ड्राइव्स एंड्रॉयड (ऑपरेटिंग सिस्टम आईसक्रीम सैंडविच से लेकर जेली बीन तक) ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपयुक्त हैं. सोनी का कहना है कि वह गूगल के सबसे लेटस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) के लिए भी इन पेन ड्राइव्स को अनुकूल बना रही है.
क्या क्या हैं फंक्शन
डेटा कॉपी करने के अलावा ये पेन ड्राइव्स स्मार्टफोन और टैबलेट्स के लिए अतिरिक्त या टेम्परेरी स्टोरेज का काम भी करती हैं. तीन रंगों में उपलब्ध इन पेन ड्राइव्स के लॉकिंग कैप्स इन्हें धूल और टूट-फूट से बचाएंगे.
सोनी ने बताया कि उसकी ये नई पेन ड्राइव्स 8GB, 16GB और 32GB में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमश: 1240.88, 1861.54 और 3909.92 रुपये है.
कब होगी लॉन्चिंग
हालांकि जापान की कंपनी सोनी ने भारत में इन पेन ड्राव्स की लॉन्चिंग के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह अगले साल जनवरी से मिलने लगेंगी.

COMMENTS