टैग पुरालेख: UP Election

UP Election: BJP पांच सीटों पर आगे, एक पर सपा, एक पर निर्दलीय उम्मीदवार को बढ़त

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे आएंगे। यूपी की जिन 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए उनमें फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा, कानपुर नगर की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर के साथ-साथ बुलंदशहर सीट शामिल है।
बीजेपी प्रत्याशी ऊषा सिरोही बुलंदशहर से आगे
बुलंदशहर में चौथे चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिरोही को 13788 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 9405 मल मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 1916 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 4383 वोट से आगे चल रही हैं।
टूंडला से भाजपा आगे
भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 17895 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 12607 वोट मिले हैं। 
मल्हनी विधानसभी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं। वह सपा के लकी यादव से 1236 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 7589 वोट मिले हैं।
बुलंदशहर में भी भाजपा आगे
तीसरे चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिरोही को 10365 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 6640 वोट मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 1590 वोट मिला है। भाजपा प्रत्याशी 3725 वोट से आगे चल रही है।
पांचवें राउंड में बीजेपी आगे
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की पांचवें राउंड की मतगणना में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। बीजेपी प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि अपने निकटतम उम्मीदवार सपा प्रत्याशी ब्राह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 9515, सपा को 7631 व बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 4859 वोट मिले हैं।
टूंडला सीट पर बीजेपी आगे
फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर आगे हैं। दसवें चरण की गिनती तक प्रेमपाल को 17895, सपा के महाराज सिंह धनगर को 12607 और बसपा के संजीव चक को 13185 वोट मिले हैं। इस समय बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर 4710 वोट से आगे चल रहे हैं।
चार पर बीजेपी दो सीट पर सपा आगे
यूपी की सात विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी इसमें से चार सीटों पर बीजेपी आगे है। बांगरमऊ, देवरिया सदर, घाटमपुर और बुलंदशहर में बीजेपी को बढ़त है। जबकि अमरोहा की नौगांवा और जौनपुर की मल्हानी सीट पर सपा आगे है।
देवरिया और घाटमपुर सीट से BJP आगे
देवरिया सीट पर पहले राउंड में बीजेपी 1883 वोट से आगे है। सपा दूसरे नंबर पर है। कानपुर की घाटमपुर सीट पर भी शुरुआती रुझान बीजेपी प्रत्यासी उपेंद्र पासवान आगे चल रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



UP ELECTION: बीजेपी में 51 ज़िलाध्यक्षों की सूची जारी

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने निचले स्तर पर संगठन में बड़ा फेर बदल किया गया है और सोमवार
को पार्टी ने प्रदेश के 51 ज़िलों में ज़िलाध्यक्षों का चयन किया है। नई सूची इस
प्रकार है –


1.    
लखनऊ
महानगर     मुकेश शर्मा

2.   
लखनऊ
जिला       राम निवास यादव

3.   
काशी
महानगर             प्रदीप अग्रहरि

4.   
चंदौली
                  सर्वेश कुशवाहा

5.   
गाजीपुर
           भानु प्रताप

6.   
सोनभद्र
           अशोक मिश्रा

7.   
प्रतापगढ़            ओपी त्रिपाठी

8.   
कौशाम्बी
          रमेश पासी

9.   
जौनपुर
            सुशील उपाध्याय

10.  गोरखपुर            जनार्दन
तिवारी

11.  महराजगंज          अरुण शुक्ला

12.  लखीमपुर           शरद
वाजपेयी

13.  बाराबंकी            अवधेश श्रीवास्तव

14.  अम्बेडकरनगर        विनायक वर्मा

15.  गोंडा               पीयूष
मिश्रा

16.  बलरामपुर           राकेश प्रताप

17.  बहराइच            श्याम
करण

18.  झांसी महानगर             प्रदीप सरावगी

19.  चित्रकूट            अशोक जाटव

20. जालौन                   उदयन
पालीवाल

21.  बांदा               इंद्रपाल
पटेल

22. हमीरपुर            संतविलास

23. महोबा              जितेंद्र
सिंह सेंगर

24. फतेहपुर            दिनेश
वाजपेयी

25. फर्रूखाबाद          सतपाल सिंह

26. इटावा              शिवमहेश
दुबे

27. मैनपुरी                   आलोक
गुप्ता

28. हाथरस                   रामवीर
सिंह

29. अमरोहा            ऋषिपाल
नागर

30. मुरादाबाद           हरिओम शर्मा

31.  संभल              राजेश
सिंघल

32. बदायूं              हरीश
शाक्य

33. बरेली महानगर             उमेश कठेरिया

34. बरेली जिला         रवींद्र राठौर

35. बस्ती              पवन
कटौंधन

36. सिद्धार्थनगर        रामकुमार राय

37. देवरिया             महेन्द्र
यादव

38. कुशीनगर           जयप्रकाश
शाही

39. मऊ               सुनील
गुप्ता

40. उन्नाव                   श्रीकांत
कटियार

41.  अलीगढ़ महानगर     विवेक शारस्वत

42. अलीगढ़ जिला       नत्थी सिंह

43. एटा               दिनेश
वशिष्ठ

44. कासगंज            पुनेंद्र
सोलंकी

45. नोएडा महानगर      राकेश शर्मा

46. गौतमबुद्धनगर       विजय भाटी

47. बागपत             संजय
कोखर

48. शामली                   पवन
तरार

49. मेरठ जिला          शिवकुमार राणा

50. बिजनौर            राजीव
कुमार

51.  
वाराणसी
जिला             हंसराज विश्वकर्मा



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

यूपी में चल रहा है डैमेज कंट्रोल, छिनेंगे मंत्रियों के विभाग या जाएगी अखिलेश सरकार

लखनऊ। सपा को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने का मन बना चुके हैं मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव। ऐसा कहा जा रहा है कि अखिलेश, सरकार की गिरती हुई साख बचाने के लिए कमर कास चुके हैं और इस क्रम में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। पिछले कुछ दिनों से जुटे डैमेज कंट्रोल में अखिलेश संगठन से जुड़े लोगों, आला अधिकारियों मंत्रियों पर भी गाज गिराने तैयारी कर रहे हैं. खबरज़ोन के सूत्रों के मुताविक जल्दी ही करीब एक दर्ज़न मंत्रियों से मंत्रालय छीनने की योजना पर काम चल रहा है और इनकी जगह कुछ नए चेहरों को मत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा। मंत्रालय छीनने की बात जब से यूपी के सत्ता के गलियारे में फैली है तब सत्तारूढ़ मंत्रियों की नींद उड़ी हुई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ मंत्री तो खुद ही मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो से मिल कर मंत्रालय छोड़ संगठन में काम करने की इच्छा जता चुके हैं।
गौरतलब हो कि अखिलेश प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते डैमेज कंट्रोल की शुरुआत प्रदेश कार्यकारिणी भंग करके की थी. उसके बाद मुख्यमंत्री की हैसियत से 3 दर्ज़न राज्यमंत्री दर्ज़ा प्राप्त लोगों की लाल बत्ती छीनी। खबरज़ोन के सूत्रों से मिल रही ख़बरों के अनुसार तीन दर्ज़न मंत्रियों के खिलाफ लिखित शिकायत आई है। जिसमे शिवपाल सिंह यादव, आज़म खान, दुर्गा प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, उर्फ़ पंडित सिंह, कैलाश चौरसिया, अभिषेक मिश्रा सहित कई और नाम भी प्रमुख हैं. देखना दिलचस्प होगा कि जब कारवाई का चाबुक चलाया जायेगा तो क्या सब के लिए बराबर पैमाना फिर बड़े नामों को बार की तरह फिर से क्षमादान मिल जायेगा। वैसे सूत्रों ने तो यहाँ तक दावा किया है कि 19 जून से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के पहले मंत्रिमंडल में फेर बदल निश्चित है।कुछ राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सपा में अब नया युग शुरू होने वाला है. सपा सुप्रीमो ने अखिलेश यादव को छह महीने वक़्त दिया है. अगर अखिलेश छह महीने में सबकुछ नहीं संभाल पाए तो सपा सुप्रीमो प्रदेश की कमान खुद अपने हाथ में लेंगे और 2015 में मुख्यमंत्री बन जाएंगे। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

यूपी में कब-कब कहाँ होंगे चुनाव

नई दिल्ली। 16वीं लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश में कुल 6 चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा चुनावों में देश भर में 9 चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा के तीसरे चरण यानी 10 अप्रैल के दौरान यूपी में पहले चरण की वोटिंग होगी। यूपी में कब कहां होंगे देखें विस्तार से….

पहले चरण 10-04-2014 (10 सीटों पर वोटिंग)


सहारनपुर 
कैराना 
मुजफ्फरनगर 
बिजनौर 
मेरठ 
बागपत 
गाज़ियाबाद 
गौतम बुद्ध नगर 
बुलंदशहर 
अलीगढ़

दूसरे चरण 17-04-2014 (11 सीटों पर चुनाव) 


नगीना 
मुरादाबाद 
रामपुर 
संभल 
अमरोहा 
बदायूं 
आंवला 
बरेली 
पीलीभीत 
शाहजहांपुर 
खीरी

तीसरा चरण 24 अप्रैल 2014 (12 सीटों पर चुनाव) 


हाथरस 
मथुरा 
आगरा 
फतेहपुर 
सीकरी 
फिरोजाबाद 
मैनपुरी 
एटा 
हरदोई 
फर्रुखाबाद 
इटावा 
कन्नौज 
अकबरपुर

चौथा चरण 30-04-2014 (14 सीटों पर चुनाव) 


धौराहरा 
सीतापुर 
मिश्रिख 
उन्नाव 
मोहनलालगंज 
लखनऊ 
रायबरेली 
कानपुर 
जालौन 
झांसी 
हमीरपुर 
बांदा 
फतेहपुर 
बाराबंकी

विधानसभा उपचुनाव 30 अप्रैल 2014 


उन्नाव 
फतेहपुर

पांचवां चरण 07-05-2014 (15 सीटों पर चुनाव) 


अमेठी 
सुलतानपुर 
प्रतापगढ़ 
कौशांबी 
फूलपुर 
इलाहाबाद 
फैजाबाद 
आम्बेडकर नगर 
बहराइच 
कैसरगंज 
श्रावस्ती 
गोंडा 
बस्ती 
संत कबीर नगर 
भदोही

विधानसभा उप चुनाव 7 मई 2014 रामपुर खास विश्वनाथ गंज


छठा चरण 12 मई 2014 (18 सीटों पर चुनाव) 


डुमरियागंज 
महाराजगंज 
गोरखपुर 
कुशीनगर 
देवरिया 
बांसगांव 
लालगंज 
आजमगढ़ 
घोसी 
सलेमपुर 
बलिया 
जौनपुर 
मछलीशहर 
गाजीपुर 
चंदौली 
वाराणसी 
मिर्जापुर 
रॉबर्ट्सगंज
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें