टैग पुरालेख: Modi government

मोदी सरकार ने बदला कानून, देश का कोई भी नागरिक अब J&K में खरीद सकता है जमीन

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में भूमि स्वामित्व अधिनियम संबंधी कानून में केंद्र सरकार ने बड़ा संशोधन किया है। इसके मुताबिक अब देश का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में अपने घर या कारोबार के लिए जमीन खरीद सकता है। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35-A के प्रावधान खत्म होने के बाद इस बात की पूरी संभावना थी कि जल्द ही कश्मीर में जमीन की खरीद-फरोख्त की इजाजत भी दे दी जाएगी।
सोमवार शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत देश में किसी भी राज्य का कोई भी नागरिक अब बिना किसी मुश्किल मकान-दुकान बनाने या कारोबार के लिए जमीन खरीब सकता है। इसके लिए अब किसी भी तरह के डोमिसाइल या स्टेट सब्टेक्ट की औपचारिकता की जरूरत नहीं होगी। हालांकि डोमिसाइल की अनिवार्यता सिर्फ कषि भूमि की खरीद के लिए होगी।
गृह मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि इस आदेश को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (केंद्रीय कानूनों का अनुकुलन) तीसरा आदेश, 2020 कहा जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश में कहा गया है कि सामान्य आदेश अधिनियम, 1897 इस आदेश की व्याख्या के लिए लागू होता है क्योंकि यह भारत के क्षेत्र में लागू कानूनों की व्याख्या के लिए है।
जम्मू-कश्मी के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, हम चाहते हैं कि बाहर की इंडस्ट्री जम्मू-कश्मीर में लगे। इसलिए इंडस्ट्रियल लैंड में निवेश की जरूरत है। हालांकि खेती की जमीन सिर्फ राज्य के लोगों के लिए ही रहेगी।
गौरतलब हो कि, अगस्त 2019 से पहले जम्मू-कश्मीर की एक अपनी अलग संवैधानिक व्यवस्था थी, उसके तहत जम्मू-कश्मीर के सिर्फ स्थायी नागरिकों (जिनके पास राज्य का स्थायी नागरिकता प्रमाण पत्र हो) को ही जमीन खरीदने की अनुमति थी। किसी अन्य राज्य का कोई नागरिक चाहकर भी जम्मू-कश्मीर में अपने घर, दुकान, कारोबार या खेतीबाड़ी के लिए जमीन नहीं खरीद सकता था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



राष्ट्रपति का संसद में अभिभाषण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में अपने अभिभाषण के दौरान महंगाई से निपटने को नई सरकार के सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। दोनों सदनों के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने मोदी सरकार के एजेंडे को पेश किया। राष्‍ट्रपति के बाद उनके भाषण के अहम हिस्‍सों को उप राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने पढ़ा। 
बता दें कि अभिभाषण के बाद दोनों सदनों के महासचिव अभिभाषण की प्रति पटल पर रखेंगे। भाजपा की ओर से मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा में और राजीव प्रताप रुडी लोकसभा में बहस की शुरुआत करेंगे।
राष्‍ट्रपति की ओर से किए गए अहम एलान 
-कोयला, खनिज और टेलिकॉम स्पेक्‍ट्रम जैसे प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन के लिए पारदर्शी और स्‍पष्‍ट      
  नियम बनाए जाएंगे। 
-आतंकवाद और धार्मिक उन्माद के खात्मे के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। 
-भारत जल्‍द ही रक्षा क्षेत्र में वैश्‍विक प्‍लेटफॉर्म के तौर पर उभरेगा। डिफेंस सेक्‍टर में मैन पावर की कमी को 
 दूर किया जाएगा। 
-सरकार जल्‍द ही वॉर मेमोरियल बनवाएगी। 
-मैनुफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में तेजी लाने के लिए सरकार सिंगल विंडो सिस्‍टम लाएगी। 
-छोटे इलाकों को कनेक्‍ट करने के लिए लो कॉस्‍ट एयरपोर्ट डिवेलप किए जाएंगे। 
-हाई स्‍पीड ट्रेनों के लिए योजनाएं लाई जाएंगी। 
-रेलवे सेक्‍टर की बेहतरी के लिए कदम उठाए जाएंगे। 
-टैक्‍स नियमों में बेहतरी और निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाया जाएगा। 
-सरकार से आम जनता को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल होगा। 
– अहम इलाकों में अगले 5 साल में वाई फाई जोन, नेशनल ई-गवर्नेंस प्‍लान लाया जाएगा। 
-कश्‍मीरी पंडितों के उनकी जमीन पर वापसी लौटने की दिशा में हर संभव मदद की जाएगी। 
-नॉर्थ ईस्‍ट में घुसपैठ की समस्‍या को प्राथमिकता देकर निपटा जाएगा। 
-नई सरकार संसद में महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन के लिए प्रतिबद्ध है। 
-महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति। 
-बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की होगी शुरुआत। 
-मदरसों के आधुनिकीकरण की दिशा में काम किया जाएगा। 
-सरकार हर राज्‍य में नए आईआईटी और आईआईएम खोलेगी। 
-स्‍वच्‍छ भारत मिशन की शुरुआत की जाएगी। 
-खेलों को स्कूल के पाठ्यक्रम का हिस्‍सा बनाया जाएगा। 
-जल संसाधनों की सुरक्षा को अहम प्राथमिकता। 
-गरीबी घटाई नहीं जाएगी, बल्कि खत्‍म की जाएगी। 
-गांवों में जीवन स्‍तर को बेहतर करने, पंचायती राज सिस्‍टम को ताकत दी जाएगी।
-जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। 
-सबसे बड़ी चुनौती है गरीबी खत्‍म करना। 
-सरकार ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्‍सीमम गवर्नेंस’ के मंत्र पर काम करेगी। 
-भारत-चीन के बीच रिश्‍ते की नई पहल 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेंद्र मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, देखिये किसे मिला कौन सा विभाग…

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के लिए मोदी जब राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, तो अपनी महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी से आए थे. लेकिन शपथ लेने के बाद मोदी अब काले रंग की प्रधानमन्त्री की परंपरागत बीएमडब्ल्यू का इस्तेमाल कर रहे हैं.  आज सुबह आठ बजे नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे जहाँ कर्मचारियों ने नरेंद्र मोदी को फूल गुलदस्ते भेंट किए. वहां पहुँच कर नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला और उन्होंने अपने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया.
नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है, जो इसप्रकार है… 

नरेंद्र मोदी का मंत्रीमंडल
नरेंद्र मोदी                      प्रधान मंत्री, कार्मिक, परमाणु उर्जा एवं अन्य

राजनाथ सिंह                 गृह मंत्रालय
सुषमा स्वराज                विदेश मंत्रालय                                         
अरुण जेटली                  वित्त, कारपोरेट, रक्षा
वैंकया नायडू                 शहरी विकास मंत्रालय, संसदीय कार्य            
नितिन गडकरी              भूतल परिवहन, जहाजरानी मंत्रालय
सदानंद गौड़ा                 रेलवे मंत्रालय                                           
उमा भारती                   जल संसाधन, गंगा सफ़ाई
नजमा हेपतुल्ला            अल्पसंख्यक मामले                                  
गोपीनाथ मुंडे               ग्रामीण विकास, पंचायती राज
रामविलास पासवान      उपभोक्ता मामले, जन वितरण प्रणाली           
कालराज मिश्रा             लघु उद्योग मंत्रालय
मेनका गांधी                महिला एवं बाल विकास मंत्रालय                  
अनंत कुमार                रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय
रविशंकर प्रसाद            कानून, दूरसंचार मंत्रालय                            
अशोक गजपति राजू     नागरिक उड्डन मंत्रालय
अनंत गीते                  भारी उद्योग मंत्रालय                                   
हरसिमरत कौर            खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर          श्रम एवं रोजगार, स्टील मंत्रालय                   
जुएल ओराम              जनजातीय मंत्रालय
राधामोहन सिंह           कृषि मंत्रालय                                            
थावरचंद गहलोत        सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
स्मृति ईरानी मानव     संसाधन विकास मंत्रालय                             
हर्ष वर्धन                   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जेनरल वीके सिंह        विदेश मंत्रालय, उत्तर पूर्व                             
राव इंद्रजीत सिंह        योजना, क्रियान्वन
संतोष गंगवार           संसदीय कार्य, कपड़ा, जलसंसाधन                
श्रीपद नायक             पर्यटन एवं संस्कृति 
धमेंद्र प्रधान              पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस                          
सार्वानंद सोनोवाल     युवा एवं खेल मामले
प्रकाश जावड़ेकर        सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय                         
पीयूष गोयल             ऊर्जा एवं कोयला मंत्रालय
जीतेंद्र सिंह               विज्ञान व टेक्नोलॉजी, पीएमओ                   
निर्मला सीतारमण     वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय 
राज्य मंत्री
जीएम सिद्देश्वरैया       नागरिक उड्डयन                                     
मनोज सिन्हा            रेलवे
निहालचंद                रसायन एवं उर्वरक                                    
उपेंद्र कुशवाहा           ग्रामीण विकास, पंचायती राज
पी राधाकृष्णन          भारी उद्योग मंत्रालय                                  
किरण रिजिजु           गृह मंत्रालय
कृष्ण पाल                भूतल परिवहन                                        
संजीव बालियान        कृषि मंत्रालय
मनसुखभाई वासवा    जनजातीय मंत्रालय                                 
रावसाहब दांवे            उपभोक्ता मामले, जन वितरण
विष्णु देव साई           खनन, स्टील                                          
सुदर्शन भगत             सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेंद्र मोदी पहुंचे पीएमओ, संभाला पदभार

नई दिल्ली। सोमवार की शाम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी काम आज मंगलवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह प्रधानमंत्री दफ्तर पहुंचे। वहां उनका वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर औपचारिक रूप से अपना कामकाज संभाल लिया। उन्होंने शाम साढ़े छह बजे अपने मंत्रिमंडल की पहली आधिकारिक बैठक भी बुलाई है।

कई दिन से सुस्त पड़े प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारी मंगलवार सुबह आठ बजे ही दफ्तर पहुंच गए। पीएमओ के अधिकारियों को यह साफ संदेश चला गया है कि उन्हें हमेशा कमर कसकर रखनी होगी। हालांकि, पीएमओ में अभी मोदी की पसंद के नए अधिकारियों को ज्वाइन करना बाकी है, लेकिन वे उनकी नियुक्ति का इंतजार किए बिना अपना काम शुरू कर देना चाहते हैं। 
मोदी ने अपने मंत्रिमंडल की पहली आधिकारिक बैठक मंगलवार शाम साढ़े छह बजे बुलाई है। हालांकि अपने मंत्रियों के साथ तो वे इस औपचारिक बैठक से पहले सोमवार की रात को ही बैठक कर लेंगे। रक्षा, विदेश और वित्त जैसे मंत्रालय संभालने वाले प्रमुख मंत्रियों के साथ उनकी बैठकें दिन में भी लगातार होती रहेंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही साउथ ब्लाक के दूसरे अहम हिस्से यानी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को भी साढ़े सात बजे हाजिर होने को कहा गया है। नए विदेश मंत्री को भी आठ बजे ही अपना पद भार संभाल लेना है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें