टैग पुरालेख: Journalism

GOOD NEWS: यूपी में गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी पेंशन




कुंदन मिश्र। लखनऊ। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण के तहत राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त ऐसे मीडिया प्रतिनिधि, जो श्रमजीवी पत्रकार की श्रेणी में आते हैं तथा राज्य मुख्यालय के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया में कार्यरत अन्य गैर-मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों को लाभान्वित किया जाएगा।

पत्रकारों द्वारा एल0आई0सी0 की जीवन धारा पाॅलिसी की शर्तें पूरी किए जाने पर ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नीतीश सरकार की घोषणा – पत्रकारों को 10 लाख का इंश्योरेंस

पटना। पत्रकारों के हितों को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार ने 20 फरवरी से प्रदेश के हर एक पत्रकार के लिए 10 लाख रुपये की मेडिक्लेम सुविधा की घोषणा की है। बिहार राज्य पत्रकार इश्योरेंस योजना 2014 के तहत 5 लाख रुपये का निजी दुर्घटना बीमा होगा जबकि बाकी पत्रकार, उनकी पत्नी या पति और दो बच्चों के लिए मेडिक्लेम होगा। 


योजना की घोषणा करते हुए सचिव (पीआर) प्रात्य अमृत ने पत्रकारों को बताया कि इसमें प्रदेश के हेडक्वार्टर और ज़िलों में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनो मीडिया से जुड़े 3000 पत्रकारों को फायदा पहुंचेगा। 
अमृत ने बताया कि इसके लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ करार किया गया है जिसके तहत इंश्योंरेंस की 80 फीसदी रकम प्रदेश सरकार देगी जबकि 20 फीसदी रकम संबंधित पत्रकार से ली जाएगी। 8970 रुपये प्रति इंश्योरेंस में राज्य सरकार की भागीदारी 7176 रुपये की होगी जबकि बाकी 20% 1794 रुपए (150 रुपए प्रतिमाह) पत्रकार द्वारा वहन किया जाएगा। 
उन्होंने पत्रकारों से निवेदन किया है कि वो आवेदन पत्र भरकर और साथ में ज़रूरी दस्तावेज़ लगाकर 20 फरवरी से पहले जमा करा दें ताकि योजना को तय समय से शुरू किया जा सके। अमृत ने दावा किया बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो इस तरह की योजना लेकर आया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें