टैग पुरालेख: Education

LSR की लड़की ने बनाया रिकॉर्ड, प्लेसमेंट में मिला 29 लाख का पैकेज

दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। बी कॉम की एक छात्रा को 29 लाख रुपए सालाना का सैलेरी पैकेज ऑफर किया गया है। पिछले साल लेडी श्री राम में सबसे ज़्यादा 18 लाख का पैकेज मिला था।
रिया ग्रोवर को एक स्ट्रेटजी कंसलटेंसी की कंपनी Parthenon-EY ने 29 लाख रुपये के सालान पैकेज पर नौकरी ऑफर की है जो कि महाविद्यालय में इस साल का सबसे बड़ा ऑफर है।
इस साल लेडी श्री राम कॉलेज में औसत सैलेरी पैकेज भी पिछले सालों के मुकाबले सबसे ज़्यादा रहा। 94 छात्राओं ने औसतन 7 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्लेसमेंट हासिल किया है। कुछ स्टार्ट-अप्सस जैसे कि Grofers, Singapore Angel Network और Nearby by Groupon ने भी छात्राओं को नौकरी दी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं को एक और तोहफ़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को एक ख़ास तोहफ़ा दिया है जिसका वादा उन्होंने चुनाव के दौरान किया था। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के गुजरात के वडोदरा में पहली रेलवे यूनिवर्सिटी खोलकर देश के युवाओं को बड़ा और शानदार तोहफा दिया है और मोदी सरकार इस यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए राज्य सरकार का पूरा सहयोग कर रही है। 
वडोदरा में स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ इंडियन रेलवेज़ के मौजूदा परिसर में ही फिलहाल रेलवे यूनिवर्सिटी की शुरुआत की जा रही है, साथ में नई यूनिवर्सिटी के लिए नया परिसर बनाने की दिशा में भूमि अधिग्रहित किया जा रहा है। 
पहले चरण में रेलवे यूनिवर्सिटी में रेलवे ऑपरेशन्स में एमबीए और एमटेक की पढ़ाई होगी, बाद में डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। 
2014 लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे यूनिवर्सिटी का वादा किया था।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

दुनिया के 37% अनपढ़ युवा भारत में, “IIM नहीं क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर” – मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा अनपढ़ वयस्क भारत में रहते हैं और इन अनपढ़ वयस्कों की आबादी करीब 29 करोड़ है जो दुनिया के अनपढ़ वयस्कों की कुल तादाद का 37% है।
यूनेस्कों की “EFA Global Monitoring Report, 2013-14: Teaching and Learning: Achieving quality for All” रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के 10 देशों (जिसमें भारत भी शामिल है) में 55.7 करोड़ अनपढ़ वयस्क रहते हैं जो दुनिया के सभी अनपढ़ वयस्कों का 72% है।
रिपोर्ट के मुताबिक “भारत में 1991 के मुकाबले 2006 में साक्षरता दर 48% से बढ़कर 63% पहुंची है, लेकिन जिस तरह से जनसंख्या बढ़ी उससे साक्षरता विकास दर कम पड़ गई। इसलिए अनपढ़ वयस्कों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ।”
नई दिल्ली यूनेस्को के डायरेक्टर शिगरू ओयागी शिक्षा की गुणवत्ता पर ज़ोर देते हुए कहते हैं कि भारत अच्छी शिक्षा को लेकर चुनौती महसूस कर रहा है। उनका कहना है कि “हालांकि शिक्षा के अधिकार क़ानून की वजह से हमारे यहां 99% बच्चे स्कूल में है, फिर भी शिक्षा की गुणवत्ता सबसे बड़ी चुनौती है जिस पर आगे ध्यान देने की ज़रुरत है।”
रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षकों को बिना प्रशिक्षण दिये सुधार लाना पीढ़ियों तक मुमकिन नहीं होगा और ये सबसे हानिकारक होगा। 
इस रिपोर्ट को लेकर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि किताबों में शिक्षा सामग्री को बदलना ज़रुरी है, जिससे हम आनेवाली पीढ़ियों को सामाजिक मुद्दों के बारे में ज़्यादा जानकार बना सकें।
सिसोदिया ने कहा कि, “देश IIM और IAS से नहीं बदलेगा। ये सिर्फ क्लासरूम से बदलेगा। शिक्षा पर अच्छी-ख़ासी रकम खर्च करने और इसकी प्राथमिकता तय किये बिना ऐसा करने के लिए कोई विकल्प नहीं है।”

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें