टैग पुरालेख: Australia

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई टीम नस्लवाद के खिलाफ छोड़ेगी अभियान, हर सीरीज में मैदान पर उतरेगी नंगे पैर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी (Australia Cricket Team) हर सीरीज से पहले स्वदेशी लोगों की संस्कृति को सम्मान देने के लिए मैच से पहले मैदान पर नंगे पांव उतरकर गोलाकार स्थिति में खड़े होंगे, जिसकी शुरुआत भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से होगी। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और एकदिवसीय उपकप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा कि उनकी टीम को अपने देश में और दुनिया में नस्लवाद की समस्या से निपटने का यह सर्वश्रेष्ठ तरीका लगा।
ईएसपीए क्रिकइंफो के मुताबिक कमिंस ने कहा कि, हमने नंगे पांव गोलाकार स्थिति में खड़ा होने का फैसला किया है। हम हर सीरीज की शुरुआत में ऐसा करेंगे। यह हमारे लिए बहुत आसान निर्णय है, न केवल एक खेल के रूप में, बल्कि इस मामले में भी कि हम लोग नस्लवाद के बिल्कल खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि हम इसकी शुरूआत कर यह कह सकते हैं कि हमने अतीत में पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं और हम बेहतर होना चाहते हैं। हम अपने स्तर पर इसे रोकने और बेहतर होने की कोशिश कर सकते हैं। यह एक छोटी पहल है जिसे हम इस गर्मी (आगामी सत्र) में शुरु करने जा रहे हैं।
ब्लैक लाइव्स मैट (बीएलएम) यानि अश्वेतों की जिंदगी मायने रखती है, आंदोलन के समर्थन में इंग्लैंड दौरे पर घुटने के बल नहीं बैठने पर वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की आलोचना की थी। कमिंस से पूछा गया कि इंग्लैंड दौरे पर टीम ने घुटनों के बल बैठने के खिलाफ फैसला क्यों किया तो उन्होंने कहा, कुछ लोग इसे घुटने के बल बैठ कर करना चाहते है, हो सकता है कि कुछ लोग इसे अलग तरीकों से दिखाना चाहें। लेकिन हम टीम के रूप में एक साथ आए हैं और समझते हैं कि यह सबसे अच्छा तरीका है जिसमें हम नस्लवाद के विरोध के साथ देशज संस्कृति का जश्न भी मनाएंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कीवियों के सामने भी ढेर कंगारू


न्यूज़ीलैंड में शुरू हुई वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए कीवीज़ ने 50 ओवर में 307 रन बनाए। जिसमे मार्टिन गप्टिल ने सबसे ज्यादा 90 रन की पारी खेली।

जवाब में कीवीज़ तेज़ गेंदबाज़ो के सामने ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइन अप धराशायी हो गई और पूरी टीम सिर्फ 148 रन पर ऑल आउट हो गई। न्यूज़ीलैंड ने 159 रन से जीत हासिल की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में चलेगी इंडिया की मेट्रो




मुम्बई बंदगाह से हाल में वडोदरा में बने 6 मेट्रो कोच की पहली खेप आस्ट्रेलिया की सराकार को निर्यात के लिए जहाज से भेजे गए। ढ़ाई वर्षों में कुल 450 कोच आस्ट्रेलिया को निर्यात किए जाएंगे। प्रत्येक कोच 15 फीट लम्बा और 46 टन वजन का है। इसको लोड करने के लिए कुशलता होनी चाहिए।

इन कोचों को लोड करने का काम मुम्बई पोर्ट ट्रस्ट ने किया है। दूसरे बंदरगाहों पर लोडिंग का काम निजी ऑपरेटर भी करते हैं।
 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

ऑस्‍ट्रेलिया के राष्‍ट्रीय दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति का बधाई संदेश

ऑस्‍ट्रेलिया के गवर्नर जनरल महामहिम सर पीटर कॉसग्रोव ए.के.-एमसी (सेवानिवृत्‍त) को भेजे अपने संदेश में राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार, यहां की जनता और अपनी ओर से मैं आपके राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको और ऑस्‍ट्रेलिया की जनता को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। यह बड़े संतोष की बात है कि साझा हितों के व्‍यापक क्षेत्रों मे हाल के वर्षों में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के दरम्‍यान संबंध बहुत मजबूत हुए हैं। मैं अपने लोगों के आपसी लाभ के लिए इस गति को बनाये रखने के लिए उत्‍सुक हूं। 
महामहिम आप अपने अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और सुख-समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं स्‍वीकार करें। मैं ऑस्‍ट्रेलिया की जनता की सतत प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

बैली का धमाका उड़े अंग्रेज़

पर्थ- तीसरे एशेज़ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपना शिकंजा मैच पर पुरी तरह से कस लिया है और बस सीरीज़ में तीसरी जीत हासिल करने के कगार पर खड़ी है लेकिन चौथे दिन बल्ले से कारनाम कर जॉर्ज बैली ने एक नया किर्तीमान अपने नाम कर लिया है। भले ही उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में शिकस्त खा कर लौटी थी लेकिन बैले ने इंग्लैंड के धमाकेदार गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन की गेंदबाज़ी में उनकी ऐसी धुनाई की है जो एक नया रिकॉर्ड बन गया। बैली ने एंडरसन की ओवर में 28 रन ठोककर पूर्व कैरिबियाई बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में इतने ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब इनही दोनों बल्लेबाज़ों के नाम है।


उस ओवर की पहली ही गेंद पर बैली ने स्लिप की दिशा में चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक कदम आगे रखा और गेंद को सीधे गेंदबाज के ऊपर से छक्के के लिए स्ट्रेट में रवाना कर दिया। तीसरी गेंद पर बैली ने 2 रन लिए। इसके बाद चौथी गेंद पर बैकवर्ड स्कवायर दिशा में एक और चौका जड़ डाला। पांचवीं गेंद पर बैली ने लॉन्ग ऑफ दिशा में छक्का जड़कर सभी को हैरान कर दिया। आखिरी गेंद पर बैली को ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सर्वाधिक रन (28) के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए छक्के की जरूरत थी, और हुआ भी ठीक वैसा ही। बैली ने इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा चुनी और छक्का जड़ दिया। पूरा मैदान झूम उठा, एक टेस्ट मैच के ओवर में 28 रन रोज-रोज देखने को कहां मिलते हैं।

गिर के संभले अंग्रेज़

पर्थ- एशेज़ की लड़ाई रोमांचक मोड़ की ओर जाती दिखाई देने लगी है तीसरे टेस्ट के दुसरे दिन अंग्रेज़ों ने वापसी करने की पुरी कोशिश की है। पहले दिन के 326 रन पर 6 विकेट के नुकसान के आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को अंग्रेज़ों ने ज्यादा बड़ा नहीं बनने दिया और कंगारुओं को 385 रन पर ही रोक दिया। पहले दिन के हीरो रहे स्मिथ ने दूसरे दिन महज 5 रन ही अपने खाते में जोड़े और वो 111 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
इंग्लिश टीम की तरफ से ब्रॉट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए जबकी स्वान और स्ट्रॉक्स को 2-2 विकेट मिले।
जवाब में अंग्रेज़ों की शुरूआत बेहद सधी हुई रही और पहले विकेट के लिए कप्तान कुक और कारबैरी ने 85 रनों की साझेदारी की लेकिन कारबैरी के आउट होने के बाद मध्याक्रम के बल्लेबाज़ों का साथ कुक को बखूबी नहीं मिल पाया। 
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। क्रिज़ पर बैल और स्ट्रॉक्स जमे हुए हैं।