पर्थ- तीसरे एशेज़ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपना शिकंजा मैच पर पुरी तरह से कस लिया है और बस सीरीज़ में तीसरी जीत हासिल करने के कगार पर खड़ी है लेकिन चौथे दिन बल्ले से कारनाम कर जॉर्ज बैली ने एक नया किर्तीमान अपने नाम कर लिया है। भले ही उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में शिकस्त खा कर लौटी थी लेकिन बैले ने इंग्लैंड के धमाकेदार गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन की गेंदबाज़ी में उनकी ऐसी धुनाई की है जो एक नया रिकॉर्ड बन गया। बैली ने एंडरसन की ओवर में 28 रन ठोककर पूर्व कैरिबियाई बल्लेबाज़ ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में इतने ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब इनही दोनों बल्लेबाज़ों के नाम है।
उस ओवर की पहली ही गेंद पर बैली ने स्लिप की दिशा में चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर एक कदम आगे रखा और गेंद को सीधे गेंदबाज के ऊपर से छक्के के लिए स्ट्रेट में रवाना कर दिया। तीसरी गेंद पर बैली ने 2 रन लिए। इसके बाद चौथी गेंद पर बैकवर्ड स्कवायर दिशा में एक और चौका जड़ डाला। पांचवीं गेंद पर बैली ने लॉन्ग ऑफ दिशा में छक्का जड़कर सभी को हैरान कर दिया। आखिरी गेंद पर बैली को ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सर्वाधिक रन (28) के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए छक्के की जरूरत थी, और हुआ भी ठीक वैसा ही। बैली ने इस बार लॉन्ग ऑन की दिशा चुनी और छक्का जड़ दिया। पूरा मैदान झूम उठा, एक टेस्ट मैच के ओवर में 28 रन रोज-रोज देखने को कहां मिलते हैं।
टैग पुरालेख: Ashes Test
अंग्रेज़ों की हालत पतली, कंगारुओं ने धोया
पर्थ- वाका की तेज़ और उछाल भरी पिच पर एशेज़ की तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन कंगारुओं के सामने अंग्रेज़ों की बोलती बंद होती दिख रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अंग्रेज़ों ने 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे औक तीसरे दिन इस स्कोर को आगे बढ़ाकर पहली पारी में लीड लेने का सुनहरा मौका इंग्लिश टीम के पास था लेकिन पिछले दिन के स्कोर में महज 71 रन ही जोड़कर पुरी इंग्लैंड की टीम पवेलियन लौट गई।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 251 रन बनाए। इंग्लिश टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 72 रन कप्तान कुक ने बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हैरिस और सिडल ने 3-3 विकेट हासिल किए जबकी जॉनसन को 2 विकेट मिला और वॉटसन और ल्यॉन के खाते में 1-1 सफलता आई।
वहीं पहली पारी के आधार पर पर मिली 134 रनों की बढ़त के आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में धमाकेदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए रोजर और वॉरनर ने 157 रन की साझेदारी की। हालांकी वॉरनर ने शानदार 112 रन बनाए और रोजर ने 54 रन।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे पारी में 3 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। क्रिज़ पर वॉटसन 29 रन बनाकर नाबाद हैं तो पहली पारी में शतक बनाने वाले स्मिथ 5 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।
