टैग पुरालेख: Australians

अंग्रेज़ों की हालत पतली, कंगारुओं ने धोया

पर्थ- वाका की तेज़ और उछाल भरी पिच पर एशेज़ की तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन कंगारुओं के सामने अंग्रेज़ों की बोलती बंद होती दिख रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अंग्रेज़ों ने 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे औक तीसरे दिन इस स्कोर को आगे बढ़ाकर पहली पारी में लीड लेने का सुनहरा मौका इंग्लिश टीम के पास था लेकिन पिछले दिन के स्कोर में महज 71 रन ही जोड़कर पुरी इंग्लैंड की टीम पवेलियन लौट गई।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 251 रन बनाए। इंग्लिश टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 72 रन कप्तान कुक ने बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हैरिस और सिडल ने 3-3 विकेट हासिल किए जबकी जॉनसन को 2 विकेट मिला और वॉटसन और ल्यॉन के खाते में 1-1 सफलता आई।
वहीं पहली पारी के आधार पर पर मिली 134 रनों की बढ़त के आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में धमाकेदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए रोजर और वॉरनर ने 157 रन की साझेदारी की। हालांकी वॉरनर ने शानदार 112 रन बनाए और रोजर ने 54 रन।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे पारी में 3 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। क्रिज़ पर वॉटसन 29 रन बनाकर नाबाद हैं तो पहली पारी में शतक बनाने वाले स्मिथ 5 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं।

पर्थ में पहले दिन ही अंग्रेज़ पस्त

पर्थ-  एशेज के तीसरे टेस्ट में भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अंग्रेज़ों को बेकफूट पर धकलने को मजबूर कर दिया है। क्योंकी वाका की तेज और उछाल भरी पिच पर तीसरे टेस्ट के पहले दिन कंगारुओं को जलवा देखने को मिला है। एशेज के तीसरे टेस्ट का पहला दिन कंगारुओं के नाम रहा। पांच टेस्ट की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। स्टीवन स्मिथ  शानदार 103 और मिचेल जॉनसन 39 रन पर नाबाद हैं। 

हालांकी अंग्रेज़ों को शुरूआती सफलता तो जरुर हासिल हुई लेकिन अंग्रेज़ इसे भूना नहीं पाए और पहले दिन के हीरो बनकर सामने आए कंगारू बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ और ब्रैड हैडिन। 

इससे पहले वाका के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 

ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रनों की नॉट आउट पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को 326 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हीरो साबित हो रहे ब्रैड हैडिन ने भी स्मिथ का बखूबी साथ दिया और 55 रनों बेहतरीन पारी खेली। सीरीज में हैडिन का यह लगातार चौथा पचासा था। स्मिथ के साथ मिलकर हैडिन ने छठे विकेट के लिए 124 रन भी जोड़े।

वहीं अंग्रेज़ों की सरफ से ब्रॉड और स्वान को 2-2 विकेट हासिल हुए जबकी स्टॉक्स ने एक विकेट अपने नाम किया