टैग पुरालेख: Arvind Kejriwal

केजरीवाल की तरह यशवंत सिन्हा ने भी बॉन्‍ड भरने से किया मना और गए जेल


हजारीबाग। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सीनियर भाजपा नेता यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में बिजली विभाग के जीएम को रस्सी से बांधकर बंधक बनाये रखा. जिसकारण झारखंड की हजारीबाग सदर पुलिस ने यशवंत सिन्हा समेत 51 भाजपा नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब हो कि यशवंत सिन्हा ने अरविन्द केजरीवाल की तरह निजी मुचलके के आधार पर जमानत लेने और बॉन्‍ड भरने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग जनहित में धरने पर बैठे थे। यशवंत के मुताबिक, पुलिस या तो बिना शर्त रिहा करे या फिर जेल भेजे। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने यशवंत सिन्‍हा को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। 
दरअसल हजारीबाग शहर में बिजली समस्या को लेकर सोमवार को यशवंत सिन्‍हा के नेतृत्‍व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के जीएम कार्यालय पर ताला जड़ दिया। फिर बातचीत करने आए जीएम धनेश झा को महिला कार्यकर्ताओं ने रस्सी से बांध दिया। बाद में पुलिस ने जीएम को आजाद कराया। इस मामले में पुलिस ने यशवंत सिन्हा सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये उठने लगा है कि केजरीवाल को बॉन्‍ड ना भर कर जेल जाने की सस्ती राजनीति का आरोप लगाने वाली भाजपा अब क्या जवाब देगी यशवंत सिन्हा के मामले में।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल सरकार द्वारा की गयी अनुशंसा पर होंगे ठेकाकर्मी नियमित



नई दिल्ली। अरविन्द केजरीवाल के 49 दिनों के काम को हमेशा सवालों के घेरे में रखा जाता है। अभी बीते लोकसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इन सवालों से कई बार घिरे।  अक्सर ऐसा देखा भी जा रहा था कि इन सवालों के जवाब ‘आप’ समर्थकों के पास नहीं होते थे और कई बार इनकी तरफ से जब जवाब दिया जाता था तो जनता संतुष्ट नहीं होती थी। जिसका परिणाम इन्हें गत लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा और ये दिल्ली से एक भी एक भी सीट नहीं जीत पाए।

लेकिन एक न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार केजरीवाल के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। ऐसा बताया जा रहा है कि ठेका प्रथा पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को नियमित करने का प्रस्ताव जल्द जारी हो सकता है। दरअसल जनवरी में केजरीवाल सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय समिति का गठन किया था। श्रम विभाग के विशेषज्ञों वाली इस समिति को शिक्षा, स्वास्थ्य और परवहिन सहित लगभग सभी विभागों में तैनात ठेकाकर्मियों को नियमित करने के लिए नीति और दिशा-निर्देश तैयार करने थे। समिति से जुड़े श्रम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों द्वारा मुहैया कराई गई ठेका, अस्थायी और दिहाड़ीकर्मियों की संख्या और मौजूदा सेवा शर्तो के आधार पर नियमितीकरण की प्रक्रिया सुझाई गई थी।

रिपोर्ट में ये सुझाव दिया गया था की ठेकाकर्मियो को नियमित करने की बजाय पदों को ही नियमित किया जाना चाहिए जिससे की अन्य लोगो को भी अपनी काबिलियत के आधार पर पद पर आने का मौका मिल सके | सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले चरण में उन पदों के लिए आवेदन जारी करने का सुझाव दिया गया है, जिन पर ठेकाकर्मियों के अनुबंध की अवधि खत्म हो गई है या होने वाली है।

गौरतलब है की केजरीवाल सरकार द्वारा गठित समिति द्वारा दिए गये रिपोर्ट के आधार पर दिशा निर्देश तैयार कर लिए गये है जिसने अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव एस के श्रीवास्तव को सौंप दी है इस रिपोर्ट में ठेकाकर्मियों के बजाय ठेको या संविदा के माध्यम से भरे गए पदों को ही नियमित करने का सुझाव दिया गया है। अब मुख्य सचिव इस रिपोर्ट को फाइनल कर अगले सप्ताह उपराज्यपाल नजीब जंग को सौंप देंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

एक और यू टर्न, केजरीवाल बॉन्ड भरने के लिए तैयार

नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। केजरीवाल की अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा कि आखिर वह इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न क्यों बना रहे हैं। उन्हें पर्सनल बॉन्ड भरना ही होगा। इसके बाद अरविंद केजरीवाल इस फैसले को मानते हुए पर्सनल बॉन्ड भरने के लिए तैयार हो गए हैं। उनके वकील प्रशांत भूषण ने हाई कोर्ट को जानकारी दी है कि अरविंद केजरीवाल बॉन्ड भरने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी की ओर से दायर मानहानि के एक मामले में पर्सनल बॉन्ड भरने करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद निचली अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं।दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। केजरीवाल की अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई करते हुए कहा कि उन्हें पर्सनल बॉन्ड भरना ही होगा। इसके बाद अरविंद केजरीवाल इस फैसले को मानते हुए पर्सनल बॉन्ड भरने के लिए तैयार हो गए हैं। उनके वकील प्रशांत भूषण ने हाई कोर्ट को जानकारी दी है कि अरविंद केजरीवाल बॉन्ड भरने के लिए तैयार हैं।
प्रशांत भूषण ने साथ ही यह भी बताया कि बॉन्ड भरना एक फिजूल की प्रक्रिया है, जिसकी वजह से लाखों लोग जेलों में बंद रहते हैं और अदालतों का भी वक्त बर्बाद होता है, इसलिए हाई कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है। उन्होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की यह याचिका इस देश के लिए बहुत अहम साबित हो सकती है। बॉन्ड भरने के इस मुद्दे पर सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख तय की गई है।’

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

शाज़िया ने पार्टी छोड़ी, अब कुमार विश्वास की बारी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाजिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पार्टी में लोकतंत्र लागू नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोग पार्टी को जकड़े हुए हैं। चुनिंदा लोग ही हैं, जो पार्टी के फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं रह गया है। हमारे जैसे लोग जो पार्टी के साथ शुरू से जुड़े हुए थे अब अलग थलग पड़ गए हैं। पार्टी से कई गलतियां हुई हैं, जिनसे निकलने की जरूरत है।
शाजिया ने कहा कि पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल बहुत ही अच्छे और ईमानदार व्यक्ति हैं लेकिन जिन लोगों से वह घिरे रहते हैं वह अच्छी बात नहीं है। पार्टी से लोगों का भरोसा कम हो गया है। शाजिया ने कहा कि अरविंद को जेल में रहकर चिंतन करने की बजाय जनता के बीच जाना चाहिए। उनके सामने अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी में जैसा अभी हो रहा है, अच्छा नहीं है।
अब कयास ये लगाए जा रहे हैं कि अगले सप्ताह कुमार विश्वास और इलियास आज़मी भी पार्टी से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शाजिया पिछले दो महीने से नाराज थीं। उन्होंने पार्टी को पत्र भी लिखा था। ऐसे समय जब अरविंद केजरीवाल जेल में हैं उन्हें यह कदम नहीं उठाना चाहिए था। हमें उम्मीद है कि वह पार्टी में वापस लौटेंगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में हमारा साथ देंगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

शाज़िया छोड़ेंगी ‘आप’ का साथ, विश्वास भी कतार में

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का परिणाम मिलना शुरू हो चूका है। सूत्रों की से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के मौजूदा हालात से शाजिया नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। मीडिया से राजनीति में आईं शाजिया इल्मी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो शनिवार को कभी भी इस्तीफा दे सकती हैं। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो शाजिया इल्मी ने कहा है कि पार्टी के कई नेता अब ‘आप’ की नीतियों से खुश नहीं हैं और इसी वजह से शाजिया इस्तीफा देना चाहती हैं।
एक तरफ पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानहानि के केस में जेल में बंद हैं। वहीं पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहीं शाजिया इल्मी मुश्किल के इस वक्त में पार्टी का दामन छोड़ने को तैयार हैं। शाजिया आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती हैं। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाजिया पार्टी छोड़ने की घोषणा कर करेंगी। सूत्रों के मुताविक पार्टी के कई बड़े नाम भी कतार में हैं, जिनमे इलियास आज़मी और कुमार विश्वास का नाम प्रमुख है। संभावना ये जताई जा रही है कि  सप्ताह तक कुमार विश्वास भी इसतरह कोई ऐलान कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ऐसी किसी जानकारी नहीं होने बात की है। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि वो शाजिया से बात करेंगे, शाजिया को नाराज होने का हक है। शाजिया हर संकट में पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं। उन्हें नहीं लगता कि केजरीवाल जब जेल में हैं, तब वह पार्टी का साथ छोड़ेंगी। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पेड मीडिया देश के लिए खतरनाक: आप



नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के उस बयान के समर्थन में उतर आई है जिसमें उन्होंने मीडिया पर नरेंद्र मोदी का समर्थक होने का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है। आज की तारीख में देश के हर स्तंभ पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मीडिया पर सवाल उठाना गलत नहीं है। हमला तेज करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि “मीडिया सिर्फ अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछता है। मोदी के साथ ऐसा क्यों नहीं होता? कई चैनल बीजेपी के इशारे पर गलत खबरें चलाते हैं। इनकी जांच होनी चाहिए। हमारी पार्टी इसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।”


मीडिया पर दिए अपने बयान पर केजरीवाल ने भी सफाई दी है। केजरीवाल ने मीडिया से नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया को धमकी भरा बयान नहीं दिया। गौरतलब है कि नागपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केजरीवाल ने एक समारोह के दौरान बोला था कि उनकी सरकार आने पर वो मीडियावालों को जेल भेजवा देंगे। वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पेड मीडिया भारत के लिए बहुत खतरनाक है। और पेड मीडिया सिर्फ गुजरात और मोदी की तारीफ करने में जुटा है। साथ ही कहा कि चंद व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

आप नेता संजय सिंह, आशुतोष, आशीष खेतान और दिलीप पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेड न्यूज के लिए मीडिया पर निशाना साधा। आप ने तीन टीवी चैनलों का नाम लेकर उनपर गलत खबर दिखाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पत्रकार संविधान से ऊपर नहीं है। मीडिया की भी जांच होनी चाहिए। आप ने सवाल पूछा कि पेड न्यूज पर बनी कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।



उधर ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने आम आदमी पार्टी के बयान की निंदा की है। बीईए का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभा रहा है और इस तरह के आरोप उसकी छवि को खराब करने की कोशिश हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

‘आप’ के संस्थापक सदस्य अशोक अग्रवाल ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को लगातार लग रहे झटकों के बीच मंगलवार को एक और जोर का झटका लगा। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक अशोक अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चांदनी चौक से उन्होंने अपनी उम्मीदवारी जताई थी और सूत्रों के अनुसार टिकट ना मिलने के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन अग्रवाल ने टिकट वाली बात को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी पर आरोप लगाया कि “पार्टी अब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है और अन्य पार्टियों की तरह की राजनीति कर रही है।”
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिस तरह से पार्टी ने टिकट की बंदरबांट की वह सही नहीं था। अशोक का आरोप था कि पार्टी ने तमाम मुद्दों पर आम आदमी से धोखा किया है। गौरतलब है कि अशोक ने चांदनी चौक सीट से अपनी दावेदारी पार्टी में पेश की थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला था। लिहाजा माना जा रहा है कि इस इस्तीफे के पीछे यह वजह भी मानी जा रही है। हालांकि अशोक ने इस तरह की वजहों से इस्तीफा देने की खबर को खारिज किया है।
अशोक अग्रवाल अन्ना के साथ किए गए आंदोलन का भी हिस्सा थे। पार्टी के शुरुआती सदस्य होने के लिहाज से उनका कद भी पार्टी में ऊंचा था। वह पार्टी कार्यकारिणी के भी सदस्य थे। शिक्षाविद अशोक अग्रवाल बाल अधिकारों के लिए लड़ने वाले चर्चित वकील भी हैं। उनका पार्टी छोड़कर जाना आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दिल्ली पुलिस ने कहा- केजरीवाल को दी गयी Z सुरक्षा, केजरीवाल ने नकारा

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे दिल्ली पुलिस ने एक नया खुलासा किया है।दिल्ली पुलिस के मुताविक अरविंद केजरीवाल ने जेड सुरक्षा स्वीकार कर ली है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के तिलक लेन स्थित घर पर भी सुरक्षा घेरा बनाया गया है। आपको बता दें कि जेड श्रेणी की सुरक्षा सिर्फ वीवीआईपी लोगों और जिनकी जान को खतरा रहता है, उन्हें मुहैया कराई जाती है। दरअसल अरविंद को ये सुरक्षा इस खुफिया सूचना के बाद मुहैया कराई गई कि इंडियन मुजाहिदीन के लोग अपने सरगना यासीन भटकल को छुड़़ाने के लिए अरविंद का अपहरण कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने ज़ेड कैटेगरी की सुरक्षा मुख्यमंत्री रहते ही ले ली थी। गृह मंत्रालय के कहने पर अरविंद केजरीवाल ने ये प्रस्ताव 19 जनवरी को ही स्वीकार कर ली थी।
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने जेड सुरक्षा में रहने की खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा है कि मीडिया के कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने सिक्योरिटी स्वीकार कर ली है। ये बिलकुल गलत है। मैं उन्हें आग्रह करता हूं कि वो मुझे सुरक्षा स्वीकार करने वाली चिट्ठी दिखाएं। मैंने हमेशा कहा है कि ईश्वर ही मेरा सबसे बड़ा रखवाला है। जब भी सरकार ने मुझे किसी तरह की सुरक्षा का ऑफर दिया, मैंने उसे पुरजोर तरीके से ठुकरा दिया। मैंने उन्हें कई बार लिख कर कहा है कि मुझे किसी तरह की सरक्षा नहीं चाहिए।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

20 हज़ार रूपये दे कर केजरीवाल के साथ कीजिए डिनर


नई दिल्ली। आमतौर पर कॉरपोरेट घराने प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष तरीके से सियासी दलों को चंदा देते रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाने के लिए नायाब रास्ता अपनाया है। केजरीवाल जब 15 मार्च को बंगलूरू में डिनर कर रहे होंगे तब उनकी थाली में लजीज व्यंजन के अलावा नोटों की बारिश भी होने वाली है। उस तारीख को इंफोसिस के पूर्व बोर्ड मेंबर और आप सदस्य वी बालकृष्‍णन के साथ केजरीवाल की मीटिंग है। उस डिनर मीटिंग में शामिल होने वाले हर शख्स को 20 हजार रुपए देने होंगे। एक घंटे की इस मीटिंग में 200 लोग शामिल होने जा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आप के खजाने में 40 लाख रुपए तो आ ही जाएंगे।
बालकृष्‍ण ने अपने मेल में लिखा कि केजरीवाल और अन्य नेताओं के साथ बातचीत करने और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का बेहतरीन

मौका है। इस मुल्क में सियासी दलों को चंदे देने के साथ ही भ्रष्टाचार की भी शुरुआत हो गई। ‘आप’ चंदे लेने के तरीके में बदलाव लाने और इसे पारदर्शी व स्वच्छ बनाने की पहल कर रही है। इससे प्रत्याशियों के काम और तरीके में बदलाव आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘जब तक हमलोग आगे बढ़कर कदम नहीं उठाएंगे, इसका सफल होना नामुमकिन है। मैं आप सभी लोगों से डिनर में शामिल होने और इसे आनंदायक बनाने का आग्रह करता हूं। ‘बालकृष्‍णन ने कहा “आम आदमी पार्टी की यह पहल कर्नाटक इंडस्ट्री के साथ भी मेलजोल बढ़ाना है। यदि बंगलूरू में यह पहल सफल होती है तो निश्चय ही दूसरे सूबे भी इसे हाथों-हाथ लेंगे।”
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दूसरों पर ऊँगली उठाने वाले केजरीवाल खुद प्राइवेट प्लेन में

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल आजकल नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के प्राइवेट विमान पर घूमने और उससे चुनाव प्रचार करने पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन ये दावा दावा करने वाले केजरीवाल आज जयपुर से दिल्ली खुद भी प्राइवेट विमान से आए। अरविंद केजरीवाल शाम 4.30 बजे जेट की फ्लाइट से अहमदाबाद से जयपुर पहुंचे थे, जिसके बाद वो राजस्थान प्रत्रिका के कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर दिल्ली लौट आए। शाम तकरीबन 6 बजे रेलीगेयर कंपनी के प्राइवेट विमान से केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में उन्हें इंडिया टूडे के कार्यक्रम में शामिल होना है।
खास बात यह है कि अब तक मोदी और राहुल के निजी विमान इस्तेमाल करने पर केजरीवाल सवाल खड़ा करते हैं और उन्हें कोसते रहे हैं, लेकिन आज उन्होंने खुद ही प्राइवेट विमान से जयपुर से दिल्ली का सफर किया। दिलचस्प बात यह है कि जयपुर के कार्यक्रम में भी केजरीवाल ने लोकतंत्र के मुद्दे के साथ ही मोदी पर जमकर निशाना साधा। जयपुर में केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की हालात खराब है।
अब तक केजरीवाल मोदी और राहुल गांधी के निजी विमान दौरों को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब सवाल है कि सादगी की बात करने वाले केजरीवाल अब खुद निजी विमान का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? दिल्ली पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्राइवेट फ्लाइट का खर्च इंडिया टूडे ने उठाया है। केजरीवाल ने कहा कि कोई और फ्लाइट नहीं थी, इसलिए इंडिया टूडे वालों ने निजी विमान से दिल्ली पहुंचाया। उसके बाद इण्डिया टूडे ग्रुप ने भी स्वीकार किया कि यह सेवा उनकी तरफ से दी गयी थी। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

केजरीवाल का सरकारी बंगला विवाद गहराया

नई दिल्ली। बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के तिलक लेन पर मिले सरकारी बंगले को पद से इस्तीफा देने के बाद भी खाली न करने को लेकर विवाद बढ़ गया है। केजरीवाल ने 14 फरवरी को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था और नियम के मुताबिक, इसके 15 दिनों बाद यानी एक मार्च तक उन्हें तिलक लेन स्थित C-II/23 बंगले को खाली कर देना चाहिए था।
दिल्ली सचिवालय सूत्रों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी ने उन्हें अभी तक घर खाली करने का नोटिस नहीं भेजा है। विभाग को डर है कि अगर केजरीवाल की पार्टी फिर सत्ता में आई तो वह संबंधित ऑफिसरों के लिए परेशानी खड़ी करेगी। इस मामले में केजरीवाल की तरफ से भी पीडब्ल्यूडी को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, ऐसे ही मामले में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित और मंत्रियों को नोटिस मिल चुका है।
नियम के मुताबिक, पूर्व मंत्री अपने आधिकारिक निवास में मुफ्त में 15 दिनों तक रह सकते हैं। पद से इस्तीफा देने के बाद भी वह अधितकम छह महीने तक घर में रह सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें मार्केट रेट से कहीं ज्यादा किराया चुकाना होता है। केजरीवाल अगर इसी आवास में रहना चाहें तो 2.58 लाख प्रतिमाह किराया देना होगा।
विभाग ने हाल ही में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को तय वक्त से अधिक बंगले में रहने के लिए 3.25 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भेजा है। इसके अलावा कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्रियों से भी मकान खाली कराने की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी ने कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्रियों अरविंदर सिंह लवली, हारुन यूसुफ और किरन वालिया को क्रमश: 6.5 लाख रुपये, 2.9 लाख रुपये और 5.8 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भेजा है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी से नहीं मिल सके केजरीवाल, काफिले को पुलिस ने बीच में ही रोका

नई दिल्ली। गुजरात दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर चौतरफा हमला बोल दिया है। उन्होंने मोदी के विकास के दावे को झूठा बताते हुए कहा कि हम इन बातों पर चर्चा करने के लिए नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे थे, पर उन्हें इस मुलाकात के लिए समय नहीं दिया गया। जानकारी के मुताबिक उनके काफिले को बीच में ही रोक दिया गया।

केजरीवाल का सरकारी बंगला विवाद गहराया

इससे पहले केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने पूरे देश में गुजरात में विकास का ढिंढोरा पीटा है लेकिन कहां है विकास, देखने में कुछ नजर नहीं आ रहा। सरकारी विभागों में भारी भ्रष्टाचार है, किसानों की जमीने छीनी जा रही है, सब हवा हवाई है। सिर्फ बड़े और धनी लोगों का विकास हो रहा है। गरीब और आम आदमी बदहाल हैं।
केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने मोदी से पूछने के लिए 16 सवालों की सूची बनाई है। वे इन जवाबों के लिए मोदी से मिलना चाहते थे, पर उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। फिलहाल वे मोदी से नहीं मिल पाएंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल गुजरात के तीन दिन के दौरे पर हैं।
केजरीवाल का मोदी से 16 सवाल 
केजरीवाल ने मोदी से 16  पूछा है। सवालों की फेहरिस्त कुछ इसप्रकार है… आपके शासन काल में कृषि उत्पादन मे कमी आई है। तो किस आधार पर आप कह रहे हैं कि कृषि दर 121 पर्सेंट से बढ़ रही है। आप दावा करते है कि गुजरात में भ्रष्टाचार खत्म किया है। लेकिन गांवों और नगरों में छोटे कामों के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है। बाबू भाई बोखारिया और सोलंकी आज भी आपके मंत्रिमंडल में हैं। क्या गुजरात में और कोई ईमानदार नहीं मिला मंत्री बनाने को।
अंबानी के दामाद को भी आपने मंत्री बना दिया। युवाओं को ठेके की नौकरी पर रखकर शोषण किया जा रहा है। 5300 रुपये हर महीने देते हैं। अच्छी शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। गुजरात के स्कूलों के हाल बुरे हैं। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में विकास के बढ़-चढ़कर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हमने पिछले दो दिनों में पाया कि यहां ठीक इसके उलट है। मोदी सरकार ने सोलर पावर सस्ते दामों पर बेच दिए।
केजरीवाल ने कहा कि मोदी कहते हैं कि गुजरात में भ्रष्टाचार नहीं है लेकिन लोगों से बात करके हमें पता चला कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। आप ऐसे दावे कैसे कर सकते हैं। हम मोदी से पूछना चाहते हैं कि क्या वो केजी बेसिन से निकली गैस के दाम बढ़ाएंगे। हमने पाया कि मोदी के कई दावे पूरी तरह झूठे हैं।
छोटे उद्योगों को बंद किया गया है। ये किस तरह का विकास है। सरकारी दफ्तरों में बहुत ज्यादा करप्शन है। बाबू बुखारिया और पुरुषोत्तम सोलंकी जैसे दागी मंत्री सरकार का हिस्सा कैसे बने हुए हैं। ये नेता भ्रष्ट हैं और इनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें