पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक़ ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया किर्तिमान अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए आखिरी वन डे में
पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक़ ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया किर्तिमान अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए आखिरी वन डे में मिस्बाह ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए बनाए 51 रन और इसके साथ ही मिस्बाह बन गए एक साल में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज़। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम था। साल 2013 में मिस्बाह ने टेस्ट और वनडे को मिलाकर कुल बीस हाफ सेंचुरी जमाई है।
इसके पहले ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर के नाम था।सचिन ने साल 2007 में टेस्ट और वनडे को मिलाकर 19 हाफ सेंचुरी जमाई थी।वहीं इस फेहरिस्त में तीसरे नम्बर पर कुमार संगाकार, शेन वॉटसन और माइक हसी का नाम है। जो एक साल में 18 अर्धशतक बना चुके हैं। लेकिन अब मिस्बाह ने सबको पीछे छोड़ते हुए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
इतना ही नहीं साल 2011 में वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। 2011 में मिस्बाह ने खेले कुल 34 वनडे जिसमें उन्होंने 54 से ज्यादा की एवरेज से 1373 रन ठोके हैं । ये मिस्बाह का ही जादू रहा जो इस साल पाकिस्तान ने भी कुल सात वनडे सीरीज पर लहराया जीत का परचम।

COMMENTS