वाशिंगटन: अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्व
वाशिंगटन: अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को कड़े मुकाबले में हरा दिया। बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। इस मौके पर उन्हें अब हर तरफ से बधाईयां आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से पहले बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं। वह डेलावेयर के सबसे लंबे समय तक सीनेटर रह चुके हैं। वहीं, सीनेटर कमला हैरिस (Kamala Harris) अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं। 56 वर्षीय हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। बाइडेन और हैरिस अगले वर्ष 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे।
बाइडेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, अमेरिका, आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए मुझे चुना, इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आगे का काम मुश्किल जरूर है लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, की मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा-भले ही आपने मुझे अपना मत दिया हो या नहीं। आपने मुझमें जो भरोसा जताया है, मैं उसे कायम रखूंगा।
बताते चलें कि, पेन्सिलवेनिया में ट्रंप के काफी पिछड़ जाने के बाद प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बाइडेन को विजेता बताना शुरु कर दिया था। सीएनएन ने कहा कि, जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि, एडिसन रिसर्च के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन के पेन्सिलवेनिया में जीतने और इसके 20 इलेक्टोरल वोट पाने के आसार हैं। इससे उनके पास आवश्यक 270 से अधिक मत हो जाएंगे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS