केजरीवाल को नहीं मिली धरना देने कि  इज़ाज़त, अब क्या करेंगे केजरीवाल ?

HomeUncategorized

केजरीवाल को नहीं मिली धरना देने कि इज़ाज़त, अब क्या करेंगे केजरीवाल ?

नयी दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती से हुई पुलिस की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोपी पुलिसवालों के निलंबन की मांग पर अड

मोदी के खिलाफ ज़हर उगलने वाले मसूद को शिवसेना की धमकी
अफ़रा-तफ़री के बीच केजरीवाल को मिलीं 2582 अर्ज़ियां
LAW: जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में बड़ा बदलाव, आज से लागू
नयी दिल्ली। दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती से हुई पुलिस की तकरार को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आरोपी पुलिसवालों के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्रालय को सोमवार सुबह 10 बजे तक का वक्त दिया था। लेकिन प्राप्त खबर के अनुसार मुख्यमंत्री केजरीवाल को धरने की इज़ाज़त नहीं दी गयी है। गृह मंत्रालय के अनुसार सुरक्षा कारणों से इसकी इज़ाज़त नहीं दी जा सकती है। वैसे गृह मंत्रालय ने कहा कि अगर केजरीवाल चाहें तो अकेले जा सकते हैं। एक साथ चार लोगों को वहां बिलकुल नहीं जाने दिया जाएगा और मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गयी है।

इस खबर के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच टकराव की स्थिति हो गयी है। पुराने कार्यक्रम के अनुसार वे अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ नॉर्थ ब्लॉक के सामने धरना देने पहुंचने वाले थे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय के सामने धरना रोकने के लिए नई दिल्ली जिले में धारा 144 लगाकर पांच से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर रोक लगा दी थी।


दिल्ली की इतिहास में पहली बार होने वाला था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने पूरे कैबिनेट और विधायकों के साथ गृह मंत्रालय पर धरना देंते। केजरीवाल अपने दो मंत्री सोमनाथ भारती और राखी बिड़ला के कहने पर कार्रवाई नहीं करने वाले दिल्ली पुलिस के एसीपी और तीन एसएचओ को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने गृह मंत्रालय को सोमवार सुबह दस बजे तक की समय सीमा दी थी। गणतंत्र दिवस की वजह से उस इलाके में धारा 144 लगी हुई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: