विदेशी महिला के रेप का आरोप झूठा निकला

HomeUncategorized

विदेशी महिला के रेप का आरोप झूठा निकला

नयी दिल्ली। कई दिनों तक राष्ट्रीय समाचार में एक विदेशी महिला के बलात्कार की खबर चल रही थी. जो यहाँ रहने वाले विदेशी महिलाओं पर भी सवालिया निशान

छत्तीसगढ़ विधानसभा : कौन जीता, कौन हारा?
केजरीवाल ने कहा “लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा”
‘यारियां’ का नया गाना ‘अल्लाह वारियां’


नयी दिल्ली। कई दिनों तक राष्ट्रीय समाचार में एक विदेशी महिला के बलात्कार की खबर चल रही थी. जो यहाँ रहने वाले विदेशी महिलाओं पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रही थी, उसे दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद फ़र्ज़ी केस करार दिया है। पुलिस के मुताबिक जाँच के दौरान पाया गया कि महिला जिस समय का जिक्र FIR में कर रही है उस समय वो महिला मथुरा गई ही नहीं थी। अब ऐसा माना जा रहा है कि FIR को भी कैंसिल किया जा सकता है।



पिछले 2 जनवरी को पोलैंड की एक महिला ने दिल्ली के एक थाने में शिकायत दर्ज़ करवाई थी कि “जब वह मथुरा से अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली आ रही थी, तब लिफ्ट देने वाले कैब चालक ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया।” महिला के मुताविक उसने कैब चालक पर विश्वास कर के उसके कैब में दिल्ली तक चलना स्वीकार कर लिया था। दिल्ली में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर एक बेंच पर जब उसने अचेतावस्‍था में खुद को और अपनी बिलख रही बच्ची के बगल में पड़ा पाया, तब उसे महसूस हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।



दिल्ली पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को ही फ़र्ज़ी बताया है साथ ही पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला ने बलात्कार का झूठा इल्जाम लगाया है। दरअसल पुलिस के जांच के अनुसार एक से चार जनवरी तक महिला दिल्ली में ही थी, वो मथुरा गई ही नहीं। पुलिस जांच के मुताबिक रेप का यह आरोप झूठा है। अब एफआईआर को भी कैंसिल किया जा सकता है। मालूम हो कि दिल्ली के पहाडग़ंज पुलिस स्टेशन में पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। यह विदेशी महिला मथुरा में रहती है और इसका कपड़ा निर्यात करने का कारोबार है।






COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: