कपिल का बेबाक अंदाज़, गिर सकती है क़ानूनी गाज

HomeUncategorized

कपिल का बेबाक अंदाज़, गिर सकती है क़ानूनी गाज

मुंबई। सीएनएन-आईबीएन से इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड जीतनेवाले कमेडियन कपिल शर्मा का बेबाक अंदाज़ उन्हें मुसीबत में डाल सकता है। कपिल अक्सर अपने शो पर

केजरी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे दिल्ली के तीनों मेयर
मंदिर संग्राम: महाराष्ट्र सीएम पर कंगना का वार, कहा- बाबर सेना से भी बुरा बर्ताव कर रही ‘गुंडा सरकार’
Live Update: सांसद शपथ ग्रहण

मुंबई। सीएनएन-आईबीएन से इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड जीतनेवाले कमेडियन कपिल शर्मा का बेबाक अंदाज़ उन्हें मुसीबत में डाल सकता है। कपिल अक्सर अपने शो पर लोगों का मज़ाक उड़ाते हैं, कभी किसी की लम्बाई को लेकर, कभी किसी के मोटापे या पतलेपन को लेकर, कभी किसी के रंग को लेकर तो कभी किसी के पेशे को लेकर। लेकिन इस बार उन्होंने एक गर्भवती महिला का मज़ाक उड़ाया है जिसे महिला आयोग बेहद संजीदगी से लेकर रहा है और इसकी वजह से कपिल क़ानूनी मुश्किल में पड़ सकते हैं।

हाल ही में जब कपिल के शो कॉमेडी विद कपिल शर्मा में अभिनेत्री हेमा मालिनी मेहमान के तौर पर आई थीं तो उसी दौरान कपिल मे एक गर्भवती महिला पर टिप्पणी की थी जिसे महिला आयोग अभद्र टिप्पणी के तौर पर देख रहा है। महिला आयोग के सूत्रों के मुताबिक उन्हें इस संदर्भ में शिकायत मिली है कि 5 जनवरी के कपिल ने अपने शो में गर्भवती महिला पर टिप्पणी की है।
अगर महिला आयोग सख़्त होता है तो कपिल शर्मा और उनके शो को क़ानूनी नोटिस जा सकता है और हो सकता है उनकी टिप्पणी पर उन्हें क़ानूनी मुकदमे का भी सामना करना पड़े।
कपिल शर्मा का ये शो पहले ही अपने साथी सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी के शो छोड़ने पर विवादों में रहा है। आरोप है कि कपिल की मनमानी की वजह से सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: