मुलायम ने बुलाई आपात बैठक, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

HomeUncategorized

मुलायम ने बुलाई आपात बैठक, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में आयी आपात स्थिति से पूरा मुलायम कुनबा दो फार में बंट चुका है. दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप के साथ साथ आपात बैठकों का सिल

अरविंद ने अव्यवस्था को लेकर लोगों से मांगी माफ़ी
Exclusive: कौन है ‘हसीबा अमीन’ जो कांग्रेस के प्रचार में टीवी पर दिखती है, जानिए असलियत
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड Hafiz Saeed को पाकिस्तान की अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में आयी आपात स्थिति से पूरा मुलायम कुनबा दो फार में बंट चुका है. दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप के साथ साथ आपात बैठकों का सिलसिला भी ज़ोर शोर से चल रहा है. आ रही ख़बरों के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने अपने घर पर कोर ग्रुप की आपात शाम 5:30 बैठक बुलाई है. आपात बैठक में पार्टी की तरफ से कुछ बड़ा ऐलान किया जाय.

सुबह शिवपाल यादव समेत कुछ मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद पल पल घटनाक्रम बदलता जा रहा है और एक दूर पर आरोपों और लांछनों की बरसात चल रही है. ऐसा लग रहा है कि रामगोपाल यादव की बर्खास्तगी के बाद होने वाली राजनीतिक परिवर्तन पर चर्चा कर कुछ बड़े ऐलान हों.

उधर सवालों के जवाब देते हुए सपा से बर्खास्त रामगोपाल यादव ने कहा कि “उन्हें निकाले जाने का दुख नहीं, बल्कि झूठे आरोपों से पीड़ा हुई. ऐसे बयान की उम्मीद न थी. किसी भी दल के नेता से मुलाक़ात सामान्य शिष्टाचार होता है. मोदी जी तो नेता जी के निमंत्रण पर सैफई आए थे. CBI की कोई जांच मुझ पर या फॅमिली पर नहीं।”
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: