असम में बम धमाका, 1 की मौत, 17 ज़ख़्मी

HomeUncategorized

असम में बम धमाका, 1 की मौत, 17 ज़ख़्मी

ढिब्रूगढ़। असम के टी टाउन डीब्रूगढ़ में मंगलवार शाम 5 बजे के करीब एक बम धमाके में एक 14 साल की लड़की की मौत होई जबकि 17 लोग ज़ख़्मी हो गये, जिनमें स

हरीश रावत ने ली उत्तराखंड के सीएम की शपथ
दिल्ली में अब अस्पताल ख़ुद आएगा आपके घर
LUCKNOW । मुख्यमंत्री योगी ने नोडल अधिकारियों को जनपदों में धान, गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था भी देंखे
ढिब्रूगढ़। असम के टी टाउन डीब्रूगढ़ में मंगलवार शाम 5 बजे के करीब एक बम धमाके में एक 14 साल की लड़की की मौत होई जबकि 17 लोग ज़ख़्मी हो गये, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ये एक आतंकी हमला हो सकता है।

One dead, 17 injured in bomb blast in Dibrugarh

ज़िले के पुलिस अधीक्षक राणा भुयान ने बताया कि ये एक क्रूड बम हो सकता है जो पुराने रेलवे स्टेशन के पीछे व्यस्त इलाके अमोलापट्टी में एक बिजली के पोल के नीचे फटा। उनके मुताबिक 14 साल की पुमिमा रजोक धमाके में बुरी तरह घायल हो गई थी जिसने असम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया है कि ये क्रूड बम हो सकता है क्योंकि घटनास्थल से ग्रेनेड के स्प्लिंटर्स नहीं मिले हैं और ना ही IED के कोई अंश मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक धमाके से वहां एक 2 फीट का गढ्डा बन गया है।

इस इलाके में नक्सली और उल्फ़ा दोनों सक्रिय हैं लेकिन दोनों में से किसी ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है और पुलिस भी निश्चित नहीं है कि ये काम किसका हो सकता है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: