रिश्वत लेते हुए असिस्टेंट सब इंसपेक्टर गिरफ़्तार

HomeUncategorized

रिश्वत लेते हुए असिस्टेंट सब इंसपेक्टर गिरफ़्तार

जयपुर। राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो ने भरतपुर ज़िले में एक असिसटेंट सब इंसपेक्टर को 8000 रुपये घूस लेते हुये गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार एएसआई

फरवरी से नोएडा में लागू होगा सिटीजन चार्टर
मुरली देवड़ा, मोइली और मुकेश अंबानी पर केसः केजरीवाल
केजरीवाल के भ्रष्टाचारियों की लिस्ट पर थू-थू, गडकरी ने भेजा नोटिस

रिश्वत लेते हुए असिस्टेंट सब इंसपेक्टर गिरफ़्तार - Image 1

जयपुर। राजस्थान के एंटी करप्शन ब्यूरो ने भरतपुर ज़िले में एक असिसटेंट सब इंसपेक्टर को 8000 रुपये घूस लेते हुये गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार एएसआई का नाम गिरराज सिंह है जो नगर पुलिस थाने के तहत जलुकी चौकी पर तैनात था। 


एएसआई गिरराज के ख़िलाफ़ परमसुख नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसने एक मामले में क्लोज़र रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत मांगी थी। जांच के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए एएसआई को गिरफ़्तार कर लिया। 
आईजी (एसीबी) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परमसुख की शिकायत पर एसीबी ने रंगे हाथ गिरराज को तब पकड़ा जब वो परमसुख से रिश्वत लेकर दूसरे व्यक्ति को दे रहा था। राजकुमार नाम के उस शख़्स को भी हिरासत में ले लिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: