Crime Entertainment

ड्रग्स केस: NCB ने अर्जुन रामपाल के घर पर मारा छापा, ड्राइवर को हिरासत में लिया

0
Please log in or register to do it.
मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। एनसीबी की एक टीन ने अर्जुन रामपाल के घर और दफ्तर में सर्च ऑपरेशन किया। खबरों के अनुसार, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को एक बार फिर हिरासत में लिया। खबर है कि अगिसियालोस को केस में जमानत मिल गई थी, जिसके तुरंत बाद एनसीबी ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया है।
रविवार को बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ‘फिर हेरा फेरी’ और वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा था। इस छापेमारी में नाडियाडवाला के घर से करीब 10 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए हैं। दो गवाहों की मौजूदगी में फिरोज की पत्नी शबाना सईद को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को NCB ने मुंबई की चार अलग-अलग लोकेशंस पर छापा मारा था। इस दौरान कमर्शियल क्वांटिटी में गांजा, चरस और एन अन्य ड्रग बरामद हुई थी। शनिवार शाम हुई छापेमारी के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे फिलहाल जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सुसाइड केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से अर्नब गोस्वामी को बड़ा झटका, जमानत देने से किया इनकार
दिल्ली में अभी कोरोना संक्रमण चरम पर, 4-5 दिन में सुधर सकते हैं हालात: सत्येंद्र जैन

Leave a Reply