ICC ODI Ranking: बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट-रोहित शीर्ष दो स्थान पर बरकरार

HomeUncategorized

ICC ODI Ranking: बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट-रोहित शीर्ष दो स्थान पर बरकरार

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थ

देखें किसका जलवा रहा लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड में
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार से दो दिनों के देहरादून दौरे पर, विधानसभा को करेंगे संबोधित
Nitish Kumar ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, अब 15 नवंबर को होगी बैठक

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष दो स्थान पर बने हुए हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। कोविड-19 के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ने के बाद से कोहली (871 रेटिंग अक) और रोहित (855) ने किसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन वह बल्लेबाजी सूची में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 221 रन बनाकर इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों से अंतर को थोड़ा कम कर दिया है। उन्हें आठ रेटिंग अंकों का फायदा हुआ, लेकिन वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रैंडन टेलर और सीन विलियम्स को सीरीज में शतक जड़ने के कारण फायदा मिला। टेलर नौ पायदान ऊपर 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहले मैच में 112 रन बनाए थे और सीरिज में 204 रन बनाने में सफल रहे थे। विलियम्स 12 पायदान ऊपर 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अंतिम मैच में 118 रन की पारी खेली थी।
गेंदबाजी सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (722) शीर्ष पर हैं और उनके बाद बुमराह (719) का नंबर आता है। पाकिस्तान के ते गंदबाज शाहीन अफरीदी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंकिंग पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने पहले वनडे में पांच विकेट लिए थे। इससे वह आठ पायदान ऊपर चढ़ने में सफल रहे।
पाकिस्तान ने यह सीरीज 2-1 से जीती और उसे विश्व कप सुपर लीग में 20 अंक मिले। जिम्बाब्वे ने तीसरा मैच सुपर ओवर में जीता जिससे उसे 10 अंक हासिल हुए। इंग्लैंड सुपर लीग में 30 अंक के साथ अभी शीर्ष पर है। पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया के समान 20 अंक हैं लेकिन वह बेहतर रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का नंबर आता है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: