राज्य

मुनव्वर राना के खिलाफ FIR दर्ज, फ्रांस की घटना पर दिया था विवादित बयान

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाख लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, मुनव्वर राना ने आतंकी हमले को सही ठहराते हुए उऩका बचाव किया था। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर उस युवा को इतना मजबूर किया गया कि वह किसी का कत्ल कर बैठा। अगर उस छात्र की जगह मैं रहा होता तो मैं भी कत्ल कर बैठता। बात पैगंबर साहब की ही नहीं है कोई अगर भागवान राम का विवादित कार्टून बनाता तो भी मैं यही करता।
यह एफआईआर सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय ने दर्ज कराई है। एफआईआर में मुनव्वर राना पर उनके बयान विभिन्न समुदायों में वैमनस्यता फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। इस मामले में आईपीसी की धारा 153 ए, 295 ए, 298, 505 (1)(बी), 505(2), 67, 66 आईटी एक्ट लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने एफआईआर में लिखाया है कि फ्रांस की घटना पर मुनव्वर राना ने एक न्यूज चैनल को लखनऊ में दिए इंटरव्यू में विवादित बयान दिया।
मुनव्वर राना के दिए इस बयान से विभिन्न समुदायों में वैमन्स्यता फैलने और सामाजिक सौहार्द पर प्रकितूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे शांति भंग होने की भी आशंका है। इस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी पाण्डेय ने बताया कि इश मामले में जांच की जा रही है। जल्दी ही इसमें विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। मुनव्वर राना ने अपने विवादित बयान में कहा था कि अगर कोई उनके माता-पिता या भगवान का गंदा कार्टून बनाता है, तब वे भी उसकी हत्या कर देंगे। एक निजी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, कोई हमारे माता-पिता या फिर भगवान का गंदा, आपत्तिजनक कार्टून बनाता है तो हम उसे मार देंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि जब देश में हजारों साल से ऑनर किलिंग को जायज मान लिया जाता है और कोई सजा नहीं होती है तो फिर आप उसे नाजायज कैसे कह सकते हैं। पूरी दुनिया में यही हो रहा है। मशहूर शायर ने कहा था कि जिसने भी पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाया, उसने ऐसा करके गलत किया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



कांग्रेस का दामन छोड़ सपा में शामिल हुईं अन्नू टंडन, कहा- अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है मकसद
स्टार प्रचारक: कमलनाथ को मिली राहत, EC के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Your email address will not be published. Required fields are marked *