Entertainment

बर्थडे स्पेशल- ऐश्वर्या राय की 5 बेस्ट फिल्में, इस फिल्म से रातोंरात बनीं सुपरस्टार

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से अलग पहचान बनाने वाली बच्चन परिवार की बहू यानी कि ऐश्वर्या राय बच्चन का हैप्पी बर्थडे है। ऐश फिल्मी जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। और आज वो 47 साल की हो गईं हैं। अपने करियर में हिंदी सिनेमा को उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है और साथ ही उन्होंने कई अवार्ड अपने नाम किया है। ऐश्वर्या हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है। उनके जन्मदिन पर पूरी दुनिया से उन्हे बधाई मिल रही है।

विश्व सुंदरी का किताब जीत चुकी ऐश्वर्या ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखते ही तहलका मचा दिया था। ऐश्वर्या राय एक मात्र ऐसी भारतीय सेकेब्रिटी हैं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। वहीं, 1997 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने दो दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में अभिनेत्री ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्में, बल्कि बंगाली और दक्षिण भारत की फिल्मों में भी सक्रिय रही हैं। वैसे तो ऐश की फिल्मों की लिस्ट लंबी है लेकिन आइए जानते हैं उनकी दमदार फिल्मों में से पांच फिल्मों के बारे में।


हम दिल दे चुके सनम
इस फिल्म को शायद ही किसी ने न देखी हो। 1999 में सलमान खान और अजय देवगन के साथ ऐश्वर्या राय की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में ऐश द्वारा निभाए गए नंदिनी के किरदार को लोगों को खुब पसंद किया।

ताल
ये वो फिल्म है जिससे ऐश्वर्या राय बच्चन रातोंरात सुपरस्टार बन गईं। 1999 में आई सुभाष घई की इस फिल्म में ऐश्वर्या के अभिनय, अदा और डांस ने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री का करियर एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंच गया अब उन्हें डायरेक्टरों के पास नहीं बल्कि डयरेक्ट और प्रोड्यूशर उनके पास अपनी फिल्म में लेने के लिए आते थे।

देवदास
संजय लिला भंसाली ने कई कलाकारों को सुपरस्टार बनाया है, हम दिल दे चुके के बाद भंसाली ने ऐश्वर्या को अपनी दूसरी फिल्म देवदास के लिए साइन किया। और यह वह फिल्म है जिसने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म में ऐश पारो बनीं थे, और शाहरूख खान देव बाबू, जहां एक तरफ देवदास बने शाहरूख खान टक्टर दे रहे थे तो वहीं, दूसरी तरफ पारो बनी ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाकारी से दर्शकों को झकझोर दे रही हैं। इस फिल्म के लिए भी ऐश को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।

चोखेर बाली
रविंद्रानथ टैगोर की उपन्यास चोखेर बाली पर आधारित इस बंगाली फिल्म में ऐश्वर्या राय की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

रेनकोट
फिल्म रेनकोट ऐश्वर्या राय की अजय देवगन के साथ बेहहतीन फिल्मों में शामिल है। ऐश्वर्या की सादगी और सधा हुआ अभिनय फिल्म की जान है। इस फिल्म में ऐश ने एक अलग ही जोन में जाकर अपनी छुपी हुई अदाकारी का प्रतिभा दिखाया था। फिल्म देखने के बाद हर कोई उनकी कलाकारी की तारीफें करते नहीं थका। यह फिल्म जितनी भी बार देखी जाए लेकिन फिर से देखने की जिज्ञासा बनी रहती है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



गुर्जर आंदोलन: यूपी से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, भरतपुर-करौली सहित चार जिलों में इंटरनेट बंद
फिल्मों में आने से पहले गुड़गांव में एक ड्रामा टीचर थे राजकुमार राव

Your email address will not be published. Required fields are marked *