Entertainment Health

मशहुर सिंगर कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, परिवार से मिलने जाने वाले थे अमेरिका

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी (COVID-19) से बचने के लिए तमाम कोशिशें हुई, इसके वैक्सीन के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है लेकिन वैक्सीन कब तक आएगी इसका अभी कोई तय समय नहीं कहा गया है। कोरोना का मार बॉलीवुड में भी पड़ा है और कई कलाकार इसकी चपेट में आ चुके हैं।
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के बाद अब जाने माने सिंहर कुमार सानू  (Kumar Sanu) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रह कर इस बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही ट्विटर पर कुमार सानू के चाहने वाले उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। ट्विटर पर इस वक्त #KumarSanu ट्रेंड कर रहा है।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, कुमार सानू जल्द ही अपने पिवार से मिलने के लिए लॉस एंजिल्स जाने वाले थे, उन्होंने लॉस एंजिल्स जाने के लिए ही कुछ टेस्ट करवाए थे, जिसके बीच अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिचिव निकली। फिलहाल वो अपने गोरेगांव के घर पर आइसोलेट हो गए हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बिहार चुनाव 2020: 23 अक्टूबर से पीएम मोदी संभालेंगे प्रचार की कमान, NDA के लिए करेंगे 12 रैलियां
बाराबंकी में नाबालिग से रेप: दलित किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हुई थी हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा

Your email address will not be published. Required fields are marked *