Election

Bihar Election: बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए जारी की 46 उम्मीदवारों की सूची

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: बिहार में चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए रैलियां शुरू हो गई है, इस मौके पर आज बीजेपी (BJP) की ओर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने पटना में रौली को संबोधित किया। अब बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने दी।
शनिवार को दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिती (CEC) अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता भाजपा मुख्यालय में मौजूद थे।
बताते चलें कि, कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान, दूसरे चरण का 3 नवंबर और अंतिम टरण का सात नवंबर को मतदान होंगे। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

फारूक अब्दुल्ला ने दिया विवादित बयान, कहा- जम्मू-कश्मीर में चीन की मदद से फिर लागू कराएंगे आर्टिकल 370
'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' पर आमिर खान की बेटी Ira Khan ने वीडियो शेयर कर बोलीं- मैं डिप्रेशन में हूं...

Your email address will not be published. Required fields are marked *