Election

Bihar Election: कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए

0
Please log in or register to do it.

पटना: बिहार के गया स्थित गांधी मैदान में लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के बाथ में सुरक्षित रहना चाहिए। जिन्होंने राज्य में कोरोना महामारी से उत्तपन्न हालात को कुशलता के साथ संभाला है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जाति और मजहब के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करती थी। मोदी जी ने और नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। नरेंद्र मोदी ने सरकार के काम के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता के बीच जाने की संस्कृति शुरू की है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमने बिहार में वो दिन भी देखे हैं, जब कोई डॉक्टर अपने क्लीनिक जाता था, तो यह सुनिश्चित नहीं था कि शाम को सही सलामत घर पहुंच पाएगा, या नहीं। लेकिन आज बिहार में विकास की गंगा बह रही है। चुनाव समाज और इलाके के विकास से जुड़ा होता है।
बिहार में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। इस विकास को चलायमान रखना हमारी जिम्मेदारी है। देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री जी के हाथ में सुरक्षित है, आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित हो। हम सब मिलकर बिहार में NDA की सरकार बनाएंगे। हमारी विकास यात्रा अंत्योदय से शुरू हुई है। अंत्योदय का अर्थ होता है, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास। उसी अंत्योदय से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की परिकल्पना साकार हो रही है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Mumbai Power Cut: लोकल ट्रेनों में फंसे हजारों यात्री, BMC ने कहा- अभी लगेगा समय
फारूक अब्दुल्ला ने दिया विवादित बयान, कहा- जम्मू-कश्मीर में चीन की मदद से फिर लागू कराएंगे आर्टिकल 370

Your email address will not be published. Required fields are marked *