Crime Entertainment

सुशांत सिंह राजपूत की बहनें रिया चक्रवर्ती की FIR रद्द करवाने पहुंची हाई कोर्ट

0
Please log in or register to do it.

इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री पर एनसीबी का फंदा बढ़ता जा रहा है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की बहनें प्रियंका और मीतू सिंह बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच कर अपने खिलाफ मुंबई में दर्ज रिया चक्रवर्ती की FIR को रद्द किए जाने की मांग की है।
प्रियंका और मीतू की याचिका पर आज जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस कार्णिक सुनवाई करने वाले थे लेकिन रिया के वकील सतीश मानेशिंदे के जूनियर दीपल ठक्कर ने बताया कि मानेशिंदे किसी और केस में बिजी हैं। अब इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो सतीश मानेशिंदे ने कहा कि, मामले की सुनवाई टाल दी गई है। जस्टिस शिंदे ने कहा कि केस की सुनवाई की जल्दबाजी नहीं है क्योंकि एफआईआर हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। उन्होंने याचिकाकर्ता को यह भी कहा है कि अगर वे चाहें तो वह प्रतिवादी से ठीक से बात कर सकेंगे।
बताते चलें कि, रिया चक्रवर्ती ने सितंबर में अपने 6 पेज के बयान में कहा था कि सुशांत की बहन प्रियंका ने गैरकानूनी तरीके से सुशांत को मानसिक विकार को ठीक करने वाली दवाइयों का प्रिस्क्रिप्शन दिया था और इसके 5 दिन बाद ही सुशांत की मौत हो गई थी। रिया ने अपनी शिकायत में यह भी अपील की थी कि प्रियंका सिंह, डॉक्टर तरुण कुमार पर आईपीसी की धारी 1860 और NDPD ऐक्ट 1985 और टेलिमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस 2020 के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

हाथरस कांड को SC ने बताया भयानक, योगी सरकार से इन मुद्दों पर मांगा हलफनामा
भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन, इतनी है कीमत

Your email address will not be published. Required fields are marked *