Business

17 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival 2020 की शुरुआत, इनपर मिलेगा भारी छूट

0
Please log in or register to do it.

17 अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival सेल की शुरुआत होने जा रही है। वहीं ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने 16 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज़ 2020 सेल का आयोजन करने का ऐलान किया है।
हालांकि, ऐमजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले ही सेल शुरू हो जाएगी। इस सेल में डील्स और डिस्काउंट का फायदा ले पाएंगे। सेल में मोबाइल फोन्स, अक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कैटिगरीज के प्रॉडक्ट्स पर बढ़िया ऑफर्स दिए जाएंगे।
इस सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा ऐमजॉन इंडिया से पहली बार कम से कम 1 हजार रुपये की शॉपिंग करने पर 5 फीसदी अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जा रहा है।
इस सेल में वनप्लस 8T और सैमसंग गैलेक्सी एस20 FE उन नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स में शामिल हैं जिन्हें पहली बार फेस्टिव सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, ऐमजॉन पर बनी माइक्रोसाइट के मुताबिक, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 6 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स और अक्सेसरीज पर डील्स ऑफर की जाएंगी। मोबाइल फोन्स और अक्सेसरीज पर कुछ बेहद शानदार डील्स मिलेंगी। ऐमजॉन सेल के दौरान गेमिंग डिवाइसेज़ पर 55 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह विभिन्न सॉफ्टवेयर प्रॉडक्ट्स पर 70 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन, इतनी है कीमत
चोट की वजह से अमित मिश्रा IPL 2020 से हुए बाहर, कहा- उम्मीद नहीं था कि चोट इतनी गंभीर है

Your email address will not be published. Required fields are marked *