इस साल के साहित्य के नोबेल प्राइज (Nobel Prize 2020) का ऐलान हो गया है। 2020 का साहित्य का नोबेल प्राइज लुइस ग्लक (Louise Gluck) को दिया गया है। द स्वीडिश अकादमी ने ग्लक को ये प्राइज ‘उनकी अचूक पोएटिक आवाज’ के लिए दिया गया है, जो ‘व्यक्तिगत मौजूदगी को कठिन खूबसूरती के साथ यूनिवर्सल’ बनाती है।
कुइस ग्लक ने 1968 में ‘फर्स्टबोर्न’ के साथ अपनी शुरुआत की थी और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में शामिल हो गई थीं। उन्होंने बारह कविताओं का संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किए हैं।
लुइस ग्लक के सबसे प्रशंसिक संग्रहों में से एक ‘द वाइल्ड आइरिस’ है, जो कि (1992) में प्रकाशित हुआ था। इस संग्रह की एक कविता ‘स्नोड्रॉप्स’ में उन्हंने सर्दियों के बाद के जीवन की चमत्कारी वापसी का वर्णन किया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें







