JDU ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 15 नेताओं को निकाला, छह साल तक पार्टी की सदस्यता रद्द

HomeUncategorized

JDU ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 15 नेताओं को निकाला, छह साल तक पार्टी की सदस्यता रद्द

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बागियों के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेज) ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने एक विधायक, पूर्व विधायकों और पार्टी के

हम काम ज़्यादा करते हैं लेकिन प्रचार नहीं कर पाते – राहुल गांधी
लालू की पार्टी में मची भगदड़, कई राजद विधायक जदयू खेमे में हुए शामिल
क्या दागदार छवि वाली अमानुल्लाह होंगी बेदाग़ ‘आप’ में आ कर…?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में बागियों के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेज) ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने एक विधायक, पूर्व विधायकों और पार्टी के पूर्व मंत्रियों समेत 15 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई छह वर्षों के लिए की गई है।
डुमरांव के विधायक ददन पहलवान को पार्टी से निकाला गया। टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डुमरांव से लड़ रहे हैं ददन। पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को पार्टी ने निकाला। पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को भी दिखाया गया बाहर का रास्ता। पूर्व विधायक रणविजय सिंह को जदयू से निकाला गया। पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह को भी जदयू से किया गया बर्खास्त। महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष कंचन कुमारी गुप्ता को भी जदयू से निकाला गया। प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अरुण कुमार, अमरेश चौधरी, शिव शंकर चौधरी, सिंधु पासवान, करतार सिंह, राकेश रंजन, मुंगेरी पासवान व तजम्मुल खां को भी जदयू से निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी से निकाला।
इससे पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी कार्रवाई की थी। भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने नौ वरिष्ठ नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया था। बाहर निकाले गए नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, ऊषा विद्यार्थी, अनिल कुमार, झाझा से रवींद्र यादव, भोजपुर से श्वेता सिंह, जहानाबाद से इंदु कश्यप, जमुई से अजय प्रताप और मृणाल शेखर के नाम शामिल थे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: