Bihar Election: नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हलमा, कहा- उन्होंने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया

HomeUncategorized

Bihar Election: नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हलमा, कहा- उन्होंने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया

पटना: बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पर एक दूसरे पर जमकर तंज कसने शुरू कर दिए हैं, सोमवार को RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीद

जनसंख्या बढ़ाने के लिए ऑफर हो रहा है हॉलिडे पैकेज
एक प्राइवेट कंपनी ने लिया कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन का ठेका
FREE: बिना इंटरनेट, पूरी दुनिया में करिए फ्री कॉलिंग

पटना: बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पर एक दूसरे पर जमकर तंज कसने शुरू कर दिए हैं, सोमवार को RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वीर यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ जो किया वह ठीक नहीं है।
तेजस्वी ने कहा कि चिराग को अपने पिता की जरूरत पहले ज्यादा इस समय है। रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं, नीतीश कुमार ने चिराग के साथ अन्याय किया है। वहीं, रविवार को बिहार सीएम पर आरोप लगाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार उनके और भाजपा के बीच दूसरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ट्वीट करते हुए चिराग ने लिखा कि, आदरणीय नीतीश कुमार जी ने प्रचार का पूरा जोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखाने में लगा रखा है। बांटो और राज कोर की नीति में माहिर मुख्यमंत्री जी हर रोज मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
एक अन्य ट्वीट करते हुए चिराग पासवान ने दावा किया कि, बिहार फर्स्ट की सोच जदयू के नेताओं की गले की फांस बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के विकास के मंत्र के साथ मैं और ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ प्रतिबद्ध है। चिराग ने आगे लिखा कि नीतीश जी को भाजपा के साथियों को धन्यवाद करना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री के खिलाफ इतना आक्रोश होने के बावजूद गठबंधन धर्म निभा रहे हैं और हर दिन नीतीश जी को प्रमाण पत्र देते हैं कि वे चिराग के साथ नहीं हैं।
इसके साथ ही रविवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि, अगर सीएम बनना होता तो अपना ईमान बेचकर भाजपा से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बन जाते। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद एक मात्र क्षेत्रीय पार्टी है, जिसने भाजपा और आरएसएस से आज तक समझौता नहीं किया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि लालू जी ने हमेशा भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: