रविवार को नीति आयोग की चौथी बैठक

HomeUncategorized

रविवार को नीति आयोग की चौथी बैठक

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जून (रविवार) को राष्ट्रपति भवन में नीति अयोग की प्रशासनिक परिषद की चौथी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दिनभर चलन

राजकीय सम्मान के साथ आज पटना में रामलविलास पासवान की अंत्येष्टि
भारी पड़ गया हीरोइन स्वरा भास्कर को मोदी की आलोचना करना
आफताब शिवदसानी ने लिए साथ फेरे


नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जून (रविवार) को राष्ट्रपति भवन में नीति अयोग की प्रशासनिक परिषद की चौथी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दिनभर चलने वाली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्य मंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रशासनिक परिषद नीति आयोग का एक प्रमुख निकाय है जो राज्यों के सक्रिय सहयोग से राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं, क्षेत्रों तथा रणनीतियों के संदर्भ में एक साझा दृष्टिकोण विकसित करने के लिए कार्य करता है।

प्रशासनिक परिषद पिछले वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा करता है और भविष्य की विकास प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करता है।

परिषद द्वारा निम्न विषयों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है- किसानों की आय को दोगुना करने के लिए किये गए उपाय, आयुषमान भारत, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मिशन इंद्रधनुष जैसी परियोजनाओं की प्रगति, आकांक्षी जिलों का विकास और महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती का समारोह आदि।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: