Sports

क्रिकेट से दूर होंगे नेता, बीसीसीआई पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट का पालन करना होगा

0
Please log in or register to do it.
क्रिकेट से दूर होंगे नेता, बीसीसीआई पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट का पालन करना होगा - Image 1
क्रिकेट से दूर होंगे नेता, बीसीसीआई पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट का पालन करना होगा - Image 1
देश में क्रिकेट प्रशासन में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को बीसीसीआई से कहा कि उसे इस बारे में लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट का पालन करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, “लोढ़ा कमेटी ने बीसीसीआई के ढांचे की सभी कमियों और उन्हें दुरुस्त करने के उपाय पर विस्तार से रिपोर्ट दी है, आपको इन पर अमल करना चाहिए, मामला खत्म हो चुका है। आपको यहां दूसरी इनिंग खेलने का मौक़ा नहीं दिया जा रहा है।”

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और बीसीसीआई में सुधारों पर न्यायमूर्ति आरएम लोढा की रिपोर्ट के कार्यान्वयन का आग्रह किया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को ये बात कही है ।

बीसीसीआई के वकील ने सिफारिशों को लागू करने में कई व्यवहारिक और तकनीकी दिक्कतों की बातें कोर्ट को बताईं तब चीफ जस्टिस ने चेतावनी भी दी कि अगर BCCI को दिक्कत है, तो वो लोढ़ा पैनल को ही समाधान निकालने के लिए कहेंगे। लोढ़ा कमेटी सभी दिक्कतों को दूर करने का तरीका बता देगी।

अपनी दलीलों को बेअसर होता देख कर बीसीसीआई के वकील ने अदालत से रिपोर्ट पर विचार कर फैसला लेने के लिए कुछ समय की मांग की है। इस पर अदालत ने बीसीसीआई को 4 हफ्ते का वक्त दे दिया। मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी।

लोढ़ा समिति की सिफारिशों में एक सिफारिश यह भी है कि क्रिकेट बोर्ड और एसोसिएशन को राजनीतिक व्यक्तियों से दूर रखा जाए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सरदार का आरोपों से इनकार,मंगेतर नहीं वो मेरी सिर्फ दोस्त
कौन होंगे टी-20 वर्ल्डकप के 15 योद्धा?

Your email address will not be published. Required fields are marked *