Cricket Sports

कौन होंगे टी-20 वर्ल्डकप के 15 योद्धा?

0
Please log in or register to do it.
कौन होंगे टी-20 वर्ल्डकप के 15 योद्धा? - Image 1
शुक्रवार का दिन इंडियन टीम के लिहाज़ से बेहद खास होगा। इस दिन ये तय होगा कि आने वाले ट्वेंटी-20 वर्ल्डकप में वो कौन से 15 खिलाड़ी होंगे। जिनपर क्रिकेट के इस महायुद्ध को जिताने का दारोमदार होगा। हालांकि इस बार वर्ल्ड कप के इन योद्धाओं का चयन करने के लिए संदीप पाटिल एंड कंपनी को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में क्लीन स्वीप ने सेलेक्टर्स का काम आसान कर दिया है।

कौन होंगे टी-20 वर्ल्डकप के 15 योद्धा? - Image 1
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 सीरीज़ के लिए सेलेक्टर्स ने यही सोचकर खिलाड़ी चुने थे कि वो इन्हीं खिलाड़ियों पर आने वाले एशिया कप और ट्वेंटी-20 वर्ल्डकप के लिए भी ध्यान में रखेंगे। चूकी ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया। धोनी के धुरंधर खिलाड़ी हर मोर्चे पर खरा उतरे।लिहाज़ा अब जबकि एशिया कप और ट्वेंटी-20 वर्ल्डकप के लिए सेलेक्शन होने जा रहा है तो संदीप पाटिल एंड कंपनी को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। उसे ये नहीं सोचना पड़ेगा कि वो इनफॉर्म खिलाड़ी कहां से लाएं। हां ये जरूर हो सकता है कि सेलेक्टर्स को इस बात के लिए सोचना पड़े कि वो किस खिलाड़ी को चुने।क्योंकि मौजूदा वक्त में ट्वेंटी-20 के दमदार खिलाड़ियों की टीम इंडिया के पास फौज है। लिहाजा सेलेक्टर्स को कुछ अच्छे खिलाड़ी भी बाहर करने पड़ सकते हैं। मसलन अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे, दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि रहाणे ऑस्ट्रेलिया में चोट की वजह से नहीं खेल सके थे,लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हो चुके हैं। जबकि मनीष पांडे की सिडनी ट्वंटी-20 में लगाई मैच विनिंग शतकीय पारी को कौन भुला सकता है। यानी जब इन दोनों के चयन की बारी आएगी, तो सेलेक्टर्स को माथापच्ची करनी पड़ सकती है। और ये माथापच्ची इसलिए भी बढ़ सकती है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में जीत के बाद खुद धोनी भी ये कह चुके हैं, कि वो ऑस्ट्रेलिया में क्लीन स्वीप करने वाली टीम को ही वर्ल्डकप में उतारना चाहेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

क्रिकेट से दूर होंगे नेता, बीसीसीआई पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, लोढ़ा कमेटी की रिपोर्ट का पालन करना होगा
पीएसीएल की सभी संपत्तियां होंगी कुर्क, सुप्रीम कोर्ट ने बनाई लोढ़ा समिति

Your email address will not be published. Required fields are marked *