Technology

Google को अपने इशारे पर घूमाएं और उठाकर पटक दें, ज़रुर पढ़ें !

0
Please log in or register to do it.
Google को अपने इशारे पर घूमाएं और उठाकर पटक दें, ज़रुर पढ़ें ! - Image 1

Google को अपने इशारे पर घूमाएं और उठाकर पटक दें, ज़रुर पढ़ें ! - Image 1

Google को बेशक जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल आप और हम करते हैं लेकिन गूगल के KEYBOARD में कुछ खास टाइप कर आप खुद का मनोरंजन भी कर सकते हैं, हम आपको 10 वो तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप गूगल को और भी करीब से जान सकेंगे और अपने हिसाब से मैनेज भी कर सकेंगे। इसके लिए आपको जाना है – http://elgoog.im/ पर
गोल-गोल घूमेगा गूगल का पेज
‘Do a barrel roll’ इसे क्लिक करें, फिर देखें कमाल, इसके बाद आपकी Google स्क्रीन 360 डिग्री घूम जाएगी
गिर पड़ेगा गूगल
‘Google gravity’ अपने गूगल सर्च सक्रीन पर टाइप करें, इसके बाद Google का पेज धड़ाम से गिर पड़ेगा।
फिर खेल सकते हैं वो पोपुलर स्नेक गेम
google snake game गूगल सर्च स्क्रीन पर लिखें, इसके बाद सर्च रिजल्ट के पहले लिंक पर क्लिक करें और ऐसा करने पर गूगल में मोबाइल फोन के शुरुआती दौर का पॉपुलर Snake गेम लोड हो जाएगा, जिसे आप पुरानी यादों को ताज़ा करते हए मज़े से खेल सकते हैं
गिटार बजाएं और चाहें तो अपनी धुन को सुन भी सकते हैं
‘Google guitar’ गूगल की सर्च इंजन पर टाइप करें, सर्च रिजल्ट के पहले लिंक पर क्लिक करें, ऐसा करने से एक गिटार दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही आपको आवाजें सुनाई देंगी,आप चाहें तो इसे रिकॉर्ड कर सुन भी सकते हैं। रिकार्ड का बटन सर्च बॉक्स के नीचे दिया गया है। 
बिना पासे के खेलें लूडो, गूगल को बनाएं पासा 
roll a die गूगल की सर्च इंजन पर लिखें इसके बाद गूगल पासा घूमाकर आपके लिए 1 से 6 में से किसी एक नंबर को डिस्प्ले करेगा,पासा पलटने के लिए रिजल्ट के नीचे लिखें Roll it पर क्लिक करते रहें।
अपने पेज को करें छो़टा और बड़ा
Epic Google अपने गूगल के सर्च इंजन पर टाइप करें इसके बाद Search रिजल्ट में आए पहले लिंक पर क्लिक करें, ऐसा करने से Google स्क्रीन कभी बड़ी तो कभी छोटी दिखेगी।
Zerg Rush लिखें और करें मज़े
गूगल सर्च स्क्रीन पर zerg rush करते ही बहुत सारे ज़ीरो आपके सर्च आइटम्स को डिलीट करना शुरू कर देंगें, अब आपको अपने पेज को बचाना है, हालांकी मज़े की बात तो ये है कि इस गेम को स्टारक्राफ्ट वीडियो गेम सीरीज ने तैयार ही ऐसे किया है कि आप इससे जीत नहीं पाएंगें। 
अपनी पसंद का Logo करें तैयार
goglogo को अपने गूगल की सर्च स्क्रीन पर लिखें, इसके बाद पहले लिंक पर क्लिक करें, और अब जिस नाम का लोगो आपको तैयार करना है वो नाम सर्च बॉक्स में लिखकर create my page search now पर क्लिक करें, इससे उस नाम का होम पेज सामने होगा और गूगल के होम पेज पर आप खुद की पसंद का Logo देख सकेंगे
गूगल को इंद्रधनुष के रंग में देखें
google rainbow को अपने गूगल की सर्च पेज पर लिखें, और पहले लिंक को क्लिक करें। आपके क्लिक करते ही गूगल के होमपेज पर इद्रधनुष बन जाएगा।
किसी सिक्के से नहीं गूगल से करें Toss
गूगल के सर्च बॉक्स पर flip a coin टाइप करें इसके बाद गूगल की तरफ से आपके लिए Head या Tail में रिजल्ट पेश कर दिया जाएगा लेकिन रिजल्ट के लिए Flip it पर क्लिक करना पड़ेगा 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए 200 करोड़ आवंटित
चंद्रपॉल का दर्द, जबरदस्ती दिलाया संन्यास

Your email address will not be published. Required fields are marked *